बलिया में बदमाशों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के कैथवली गांव के पास स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने सरेराह एक बुलेट सवार युवक को गोली मार दी। गोली युवक के पेट पर लगी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक गड़वार थाना क्षेत्र के जगदेवपुर गांव निवासी ज्ञानेश पांडेय 42 पुत्र स्व. राजेंद्र पाण्डेय मंगलवार को बुलेट से बांसडीह किस्त जमा करने जा रहे थे। जैसे ही वह कैथवली गांव के पास पहुंचे कि तभी स्कार्पियो सवार बदमाशों ने उन पर गोली चला दी जो पेट में जा लगी।
लोगों के मुताबिक, घायल युवक का ससुराल से विवाद चल रहा है। वहीं घायल युवक का कहना है कि स्कॉर्पियो में चार लोग सवार थे। जिन्होंने गोली मार दी और ट्रैक्टर की किस्त जमा करने के लिए ले जा रहे 50000 रुपए लेकर फरार हो गए। इधर पुलिस ने पैसे छीनने की बात से इनकार किया है।
इस मामले को लेकर बांसडीह सीओ शिव नारायण वैश्य ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। युवक को गोली लगी है कोई पैसा छीना नहीं गया है। युवक का ससुराल पक्ष से जमीनी विवाद भी बताया जा रहा है।
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…
गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…