Connect with us

बलिया

चंद्रयान 3 की लैंडिंग देखने के लिए पहली बार शाम में खुलेंगे बलिया के स्कूल

Published

on

आज भारत का तीसरा चंद्रयान मिशन चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला है। अगर ये लैंडिंग सफल रही तो भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा।

चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए देशभर में प्रार्थनाएं चल रही हैं। देशभर के स्कूलों में चंद्रयान की लैंडिंग का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। इसी कड़ी में बलिया के बेसिक शिक्षा अधिकारी ने पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि जिले के संस्थानों में बुधवार शाम 5.15 से 6.15 बजे के बीच चंद्रयान की लैंडिंग का सीधा प्रसारण किया जाए

चंद्रयान 3 की लैंडिंग को इसरो की वेबसाइट और इसरो के अधिकारिक यू ट्यूब चैनल समेत डीडी नेशनल चैनल पर देखा जा सकेगा। इसको लेकर अपर राज्य परियोजना निदेशक (समग्र शिक्षा) विद्या भवन, निशातगंज, लखनऊ के पत्र का हवाला देते हुए बलिया बीएसए मनीष कुमार सिंह ने समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, जनपद बलिया के नाम से पत्र जारी किया है।

उन्होंने बताया कि भारत की अंतरिक्ष अन्वेषण की खोज एक उल्लेखनीय मील के पत्थर तक पहुंच गई है। यह भारतीय विज्ञान, इंजीनियरिंग प्रौद्योगिकी और उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। 23 अगस्त, 2023 को शाम 05:27 बजे चन्द्रयान-3 का चन्द्रमा पर उतरने की प्रक्रिया का सीधा प्रसारण ISRO Website (https://www.isro.gov.in/) एवं ISRO का अधिकारिक YouTube Channel और DD National पर किया जायेगा।

Advertisement        
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बलिया

बलिया के बैरिया थाने में पूर्व विधायक और प्रभारी निरीक्षक के बीच हुई कहासुनी, पूर्व विधायक बोले-थाना आपके पिताजी का नहीं है!

Published

on

बलिया के बैरिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वे अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैरिया थाने पहुंचे और वहां प्रभारी निरीक्षक को हड़काते हुए नजर आए। इतना ही नहीं, पूर्व विधायक ने प्रभारी निरीक्षक से ये तक कह दिया कि थाना आपके पिता जी का नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश सचिव तारकेश्वर गोड़ के साथ कथित रूप से प्रभारी निरीक्षक बैरिया रामायण सिंह द्वारा बदसलूकी की गयी और थाने से भगा दिए जाने के मामले में अपने कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व विधायक थाने पहुंचे।

थाने पहुंचकर ही पूर्व विधानयक सुरेंद्र सिंह कोतवाल के साथ बहस करने लगे। विधायक ने कहा- यह थाना आपके पिताजी का नहीं है। आप किसी को थाने से भगा नहीं सकते हैं। वहीं कोतवाल ने जवाब में कहा- आपको भी किसी को तुम तड़ाक कहने का अधिकार नहीं है।

इसके बाद पूर्व विधायक और भड़क गए। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि आप फोन पर गाली देते हैं, मेरे पास आपकी रिकॉर्डिंग है, इस पर सुरेंद्र सिंह ने कहा कि आप रखें रहिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ बैरिया मोहम्मद उस्मान पहुंचे और दोनों को किसी तरह समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

बता दें कि दया छपरा गांव में गोड़ बिरादरी व यादव बिरादरी में तीन दिन पूर्व मारपीट की घटना हुई थी। जिसमें घटना के तीन दिन बाद पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसी में गोड़ पक्ष के पैरवी के लिए भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री तारकेश्वर गोड़ थाने पहुंचे थे। आरोप है कि कोतवाल रामायण सिंह ने उन्हें थाने से भाग जाने को कहा। इसी मामले में पूर्व विधायक थाने पहुंचे थे और उन्होंने प्रभारी निरीक्षक को जमकर खरी-खोटी सुनाई।

Continue Reading

बलिया

बलिया में घोटाले के आरोप में पूर्व विधायक समेत 3 के खिलाफ केस दर्ज

Published

on

बलिया के नगरा थाना में बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधायक छोटे लाल राजभर समेत 3 व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। तीनों लोगों पर 5 लाख रुपये की धनराशि का घोटाला करने के आरोप हैं।

जानकारी के मुताबिक, नगरा थाना क्षेत्र के नरही गांव निवासी विजय नारायण सिंह की तहरीर पर चिलकहर विधानसभा क्षेत्र के बसपा के पूर्व विधायक छोटे लाल राजभर के साथ ही अजय कुमार सिंह और मनोज कुमार पांडेय के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 316 ( 5), 319(2) और 318 (4) में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें कि चिलकहर विधानसभा सीट से 1996 में बसपा से चुनाव जीते छोटे लाल राजभर वर्तमान में समाजवादी पार्टी में हैं।

आरोप है कि अजय कुमार सिंह और मनोज कुमार पांडेय ने सांठगांठ कर चिलकहर विधानसभा क्षेत्र के बसपा के तत्कालीन विधायक (1996-2002) छोटे लाल राजभर को 40 फीसदी अनुचित लाभ देकर विधायक निधि से पांच लाख रुपये प्राप्त किये थे, लेकिन घोटाला करने के मकसद से इस पैसे से कोई कार्य नहीं कराया।

रसड़ा क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि दीवानी न्यायाधीश, सीनियर डिवीजन, बलिया के गत छह दिसंबर के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Continue Reading

बलिया

बलिया के ग्रीन फील्ड में चला गया सेक्टर मार्ग, आक्रोशित किसानों ने दिया धरना

Published

on

बलिया का सेक्टर मार्ग ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे में चला गया है। इससे किसानों में भयंकर नाराजगी देखी जा रही है। शुक्रवार को आक्रोशित नरहीं किसानों ने दोपहर 2 बजे गांव के सामने निर्माणाधीन ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे पर धरने पर बैठ गए।

उन्होंने बताया कि जब तक हम लोगों के आने-जाने के लिए रास्ता नहीं दिया जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि हम किसान छोटकी नरहीं के सभी लोगों के निकासी हेतु चकबंदी के दौरान सेक्टर मार्ग मिला था। जो इस समय ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे की वजह से सारा सेक्टर मार्ग एक्सप्रेस—वे में चला गया है।

इससे गांव के लगभग दो हजार लोगों की निकासी के लिए कोई रास्ता नहीं है। इसको लेकर कई बार जिलाधिकारी से लगायत तमाम जन प्रति​निधि के यहां पत्र भी लिखा गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में हम लोग मजबूर होकर धरना प्रारंभ किए हैं।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!