बलिया
बलियाः कागजों में सिमटी वेंडिंग जोन की योजना, सड़क किनारे सज रही दुकानें
बलिया में वेंडिंग जोन बनाने की कवायद सिर्फ कागजों में सिमट कर रह गई है। नगरपालिका शहर की चार प्रमुख सड़कों के किनारे वेंडिंग जोन बनाने का दावा कर रही है लेकिन धरातल पर कुछ अलग ही तस्वीर सामने आ रही है।
शहर की प्रमुख सड़कों पर हर तरफ दुकानें सज रही हैंं, जिससे जाम लगता है। लोगों को आने-जाने में तक परेशानी होती है। नगर पालिका की टीम नो वेंडिंग जोन में दुकान लगाने वालों का चालान कर जुर्माना वसूलती है लेकिन, वेंडिंग जोन में मनमानी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती। और जुर्माना देने के कुछ दिनों बाद दोबारा दुकानें सज जाती हैं।
शहर के शहीद चौक, लोहापट्टी, रेलवे स्टेशन, सिनेमा रोड, विशुनीपुर सब्जीमंडी, चित्तू पांडेय, सब्जी मंडी, कुंवर सिंह चौराहा, मिड्ढी चौराहा तक स्ट्रीट वेंडर भटकते रहते हैं। इसके अलावा रामलीला मैदान के पास सब्जी मंडी में बड़ी संख्या में सब्जी दुकानदार पटरियों पर कब्जा किए हैं, जिससे जाम लगता है।
बता दें कि करीब दो साल से शहर में वेंडिंग जोन बनाने की कवायद चल रही है। डूडा द्वारा 20 स्थान चयनित किए गए लेकिन अभी तक कोई काम नहीं हुआ। वेंडिंग जोन बनाने के लिए चौक से पानी के टंकी रोड, अन्नपूर्णा होटल के बगल की गली, चौक से पानी के टंकी वाले रोड पर पहली बायीं गली, गुरुद्वारा रोड के पीछे वाली गली, गुरुद्वारा के पीछे रोड, टाउन हाल मवेशी अस्पताल के सरकारी स्कूल गली, बिचलाघाट पुलिस चौकी के सामने से चौक को जाने वाली सड़क के बायीं तरफ वाली गली चिन्हित की गई थी।
इसके अलावा शनिचरी मन्दिर से एलआईसी होते हुए माल गोदाम तक, काली मन्दिर से बालेश्वर मन्दिर होते हुए दुर्गा मन्दिर तक, पुराने पोस्ट ऑफिस से नया चौक, एलआईसी के सामने से रामलीला मैदान होते हुए चन्द्रगुप्त मन्दिर शांति पार्क होते हुए भृगु मन्दिर तक, दुर्गा मन्दिर के पास जापलिनगंज पुलिस चौकी से सतीश चंद्र कॉलेज आदि स्थान भी चयनित हुए थे।
बलिया डूडा प्रभारी पीओ अरुण मिश्रा का कहना है कि नगर पालिका के अधिकारियों से वार्ता कर वेडिंग जोन बनाने की प्रक्रिया को शीघ्र ही धरातल पर उतारा जाएगा। इसके लिए कार्य योजना बनाई जा रही है।
बलिया
शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी
हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —
“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”
उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।
फेफना
दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका
बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
featured
बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म
बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।
भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।


