Connect with us

बलिया

नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप, बलिया के RK मिशन स्कूल के छात्र- छात्राओं का हुआ चयन

Published

on

बलिया के छात्र और छात्राओं ने एक बार फिर कमाल कर दिया है। आर.के.मिशन स्कूल बलिया के छात्र- छात्राओं का राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 के लिए चयन हुआ है। जो 11 जनवरी से 14 जनवरी 2023 तक पटना में होगी। एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वाधान में सब जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 19 नवंबर को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई। जिसमें आर.के. मिशन स्कूल बलिया के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

जिसमें आर के मिशन स्कूल से अंडर 16 में अदिति सिंह 10th B 300 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल, सोनाली यादव 10th B 200 मीटर दौड़ में ब्रांच मेडल कृतार्थ पांडेय 11th B ऊंची कूद में तृतीय और जैवलिन थ्रो में द्वितीय स्थान सिल्वर मेडल एवं उमंग 11th स ने ऊंची कूद में सिल्वर मेडल हासिल किया।अंडर (14) में खेलते हुए रितिका यादव कक्षा 9th ब शाट पुट में गोल्ड मेडल हासिल किया। इन सभी छात्र छात्राओं का चयन राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हुआ है। जो 11 जनवरी से 14 जनवरी 2023 तक पटना में होगी। विद्यालय परिवार में एथलेटिक्स में उत्तम प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को विद्यालय में सम्मानित किया गया।

सभी खेल प्रतिभा को विद्यालय के प्रबंधक हर्ष श्रीवास्तव ने मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया साथ ही उनके नेशनल स्तर पर चयन के लिए बधाई दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य लाला रत्नेश्वर ने भी सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए और उत्तम प्रदर्शन की आकांक्षा प्रकट की।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बलिया

Protected: 2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

Published

on

This content is password protected. To view it please enter your password below:

Continue Reading

बलिया

Protected: बेल्थरा रोड में टिकट से लेकर पार्टी तक, किसे पसंद कर रहे लोग? ऑनलाइन सर्वे में सामने आए चौकाने वालेआंकड़े

Published

on

This content is password protected. To view it please enter your password below:

Continue Reading

featured

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

Published

on

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चिलचिलाती धूप के बावजूद फेफना सहित आसपास के गांवों में पारंपरिक ताजिया जुलूस निकाला गया। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मातमी दस्तों ने नोहा-ख्वानी और मातम कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

फेफना में निकले मातमी जुलूस के दौरान मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने पारंपरिक हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। वहीं समाजसेवी लडू अंसारी द्वारा जुलूस में शामिल लोगों और राहगीरों के लिए ठंडे शरबत की व्यवस्था की गई, जिसकी लोगों ने सराहना की।

जुलूस निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए कर्बला पहुंचा, जहां परंपरागत रीति-रिवाज के अनुसार ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

फेफना के अलावा तीखा, मिठवार, पक्काकोट, बहादुरपुर, सिंहपुर, एकौनी, बलेजी, सागरपाली, अमडारी, निधरिया और मिढ्ढा गांवों में भी मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष अखिलेश चंद पांडेय पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहे और पूरे आयोजन पर नजर बनाए रखी। पर्व सकुशल संपन्न होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने बलेजी में लगे मेले का भी आनंद लिया।

ग्रामीणों ने कहा कि मोहर्रम केवल शोक का पर्व नहीं, बल्कि इंसानियत, त्याग, सत्य और कुर्बानी का संदेश देने वाला अवसर है, जो समाज में भाईचारा, एकता और आपसी सौहार्द को मजबूत करता है।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!