बलिया के सभी गांवों में पंचायत भवन बनाने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन जिले में जमीन के अभाव में 93 गांवों में अभी तक भवन बनकर तैयार नहीं हो पाया है। ऐसे में इन गांवों में किराए के मकान में ग्राम सचिवालय का संचालन किया जा रहा है।
बता दें कि जिले के 940 गांवों के सापेक्ष 410 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन नहीं थे। शासन ने इन पंचायतों में भवन बनाने के लिए काम शुरु किया लेकिन 126 गांवों में इसके लिए जमीन नहीं मिली, लिहाजा 284 गांवों में पंचायत भवन का निर्माण शुरु हुआ।
पंचायती राज विभाग के अधिकारियों की मानें तो राजस्व विभाग की ओर से 126 गांवों के सापेक्ष 53 गांवों में जमीन उपलब्ध कराया गया। इसमें भी 20 गांवों में जमीन विवादित होने के कारण निर्माण कार्य शुरु नहीं हो पाया। शेष 33 गांवों में से 15 गांवों में पंचायत भवन का निर्माण शुरु हो चुका है। लेकिन 93 गांव अभी भी ऐसे हैं। जहां आज तक भवन निर्माण के लिए जमीन नहीं मिल पाई।
बता दें कि 126 गांवों में पंचायत भवन न होने के कारण किराए के भवन में ग्राम सचिवालय का संचालन हो रहा है। इसके चलते ग्राम पंचायत का अधिकांश पैसा किराए पर खर्च हो रहा है। पूर्व से बन रहे 15 गांवों में भी अभी तक पंचायत भवन का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। इन गांवों में भी किराए के भवन में ग्राम सचिवालय का संचालन कराया जा रहा है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…