बलिया: भाजपा नेता समेत तीन पर 25 हज़ार का इनाम घोषित!

बलिया – बलिया में पुलिस अधीक्षक ने रामपुर उदयभान में युवक को गोली मारने वाले आरोपियों पर इनाम घोषित किया है। 21 अक्टूबर को रामपुर उदयभान में आयोजित एक पार्टी में हुए विवाद में युवक को गोली मारी गई थी। घायल युवक का इलाज अभी वाराणसी के बीएचयू में चल रहा है।

कोतवाली पुलिस ने फरार आरोपित छोटू और धीरज पर 10-10 हजार और भाजपा नेता भानू दुबे पर 25 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया है। रामपुर उदयभान में युवकों ने पार्टी का आयोजन किया था। जिसमें आरोपी भी गए हुए थे। पार्टी में हुए विवाद में पपरमंदापुर निवासी लड्डू खान को गोली मारी गई थी। इसमें गांव के छोटू और धीरज और महाकालपुर निवासी भानू दूबे के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस आरोपियों की तलाश के लिए छापामारी कर रही है।

बलिया की क्षेत्रधिकारी नगर की संस्तुति पर अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि अभियुक्त छोटू, धीरज, भानू दुबे हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे हैं।अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी हैं एवं काफी प्रयास के बाद भी गिरफ्तार नहीं हो रहा हैं, न ही माननीय न्यायालय में हाजिर हो रहे है।

इसलिए पुलिस अधीक्षक बलिया राज करन नय्यर के अपराधियों की गिरफ्तारी पर 25 हज़ार का इनाम घोषित किया गया है। एसपी के द्वारा जारी आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि उक्त अभियुक्त यदि पुलिस मुठभेड़ में मारा जाता है तो ऐसी दशा में जाँच की कार्यवाही पूर्ण होने के उपरान्त संतुष्टि की स्थिति में पुरस्कार दिया जायेगा।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago