Categories: बलिया

बलियाः 93 गांवों में पंचायत भवन निर्माण के लिए नहीं मिली जमीन, किराए के मकान में हो रहे संचालित

बलिया के सभी गांवों में पंचायत भवन बनाने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन जिले में जमीन के अभाव में 93 गांवों में अभी तक भवन बनकर तैयार नहीं हो पाया है। ऐसे में इन गांवों में किराए के मकान में ग्राम सचिवालय का संचालन किया जा रहा है।

बता दें कि जिले के 940 गांवों के सापेक्ष 410 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन नहीं थे। शासन ने इन पंचायतों में भवन बनाने के लिए काम शुरु किया लेकिन 126 गांवों में इसके लिए जमीन नहीं मिली, लिहाजा 284 गांवों में पंचायत भवन का निर्माण शुरु हुआ।

पंचायती राज विभाग के अधिकारियों की मानें तो राजस्व विभाग की ओर से 126 गांवों के सापेक्ष 53 गांवों में जमीन उपलब्ध कराया गया। इसमें भी 20 गांवों में जमीन विवादित होने के कारण निर्माण कार्य शुरु नहीं हो पाया। शेष 33 गांवों में से 15 गांवों में पंचायत भवन का निर्माण शुरु हो चुका है। लेकिन 93 गांव अभी भी ऐसे हैं। जहां आज तक भवन निर्माण के लिए जमीन नहीं मिल पाई।

बता दें कि 126 गांवों में पंचायत भवन न होने के कारण किराए के भवन में ग्राम सचिवालय का संचालन हो रहा है। इसके चलते ग्राम पंचायत का अधिकांश पैसा किराए पर खर्च हो रहा है। पूर्व से बन रहे 15 गांवों में भी अभी तक पंचायत भवन का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। इन गांवों में भी किराए के भवन में ग्राम सचिवालय का संचालन कराया जा रहा है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

2 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago