निकाय चुनाव के लिए 4 नवंबर तक तय हो जाएगी आरक्षण की प्रक्रिया!

बलिया। निकाय चुनाव आरक्षण की प्रक्रिया चार नवंबर तक पूरी कर दी जानी है। जिसके लिए तैयारी पूरे जोर के साथ चल रही है। इसके लिए प्रमुख सचिव ने जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। नगर पालिका और नगर पंचायतों के वाडों के आरक्षण प्रक्रिया दीपावली के बाद तेज हो जाएगी। शासन स्तर से निर्देश है कि हर हाल में इसे चार नवंबर तक शासन को भेज दिया जाए। इसे लेकर आला अफसर भी गंभीर हो गए हैं।

सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नव सृजित नगर निकायों के वाड़ों का आरक्षण चक्रानुसार होगा। जबकि नगरपालिक बलिया और रसड़ा नगरपालिका में आरक्षण जनसंख्या के आधार पर किया जाएगा। नगर पालिका क्षेत्र के जिन वार्डों में 50 प्रतिशत के करीब नए वोटर जुड़ेंगे। वहां आरक्षण जनसंख्या के आधार पर होगी लेकिन इससे कम संख्या पर चक्रानुसार आरक्षण तय किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बलिया नगर पालिका में कई ऐसे क्षेत्र हैं, जहां पर पुराने वोटरों की जनसंख्या से अधिक नए मतदाता  जुड़ गए हैं इसके कारण यहां पर आरक्षण में बदलाव तय है।

इसी तरह रसड़ा नगर पालिका में वार्ड की संख्या 25 जरूर है, लेकिन जनसंख्या पर असर पड़ा है। इसके कारण आरक्षण में बदलाव की स्थिति आएगी।  हालांकि अधिकारियों का कहना है कि अभी आधिकारिक तौर पर शासन से कोई पत्र नहीं मिला है। पत्र मिलने पर नियमानुसार आरक्षण तय किया जाएगा। आपत्तियों के आधार पर रैपिड सर्वे का निस्तारण किया जाएगा।

नगर पालिका के रैपिड सर्वे पर उठ रहे सवाल

नगर पालिका क्षेत्र के कराए जा रहे रैपिड सर्वे को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि अचानक ओबीसी की जनसंख्या घटाने की कवायद से साफ जाहिर हो रहा है कि आरक्षण को लेकर बड़ा खेल करने की योजना बनाई जा रही है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

3 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago