बलिया में बीएसए ने कई अनुपस्थित शिक्षकों को नोटिस थमाते हुए स्पष्टीकरण मांगा है जिसके बाद जिले में हड़कम मचा हुआ है। बता दें की जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनिराम सिंह ने मंगलवार को जिले के तीन शिक्षा क्षेत्रों के 9 विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण में कई शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। जिसके बाद बीएसए ने अनुपस्थित शिक्षकों को नोटिस थमाते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
वहीं निरीक्षण के दौरान दो स्कूल बंद मिले, जबकि सात विद्यालयों पर 16 शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक अनुपस्थित पाये गये। बीएसए ने बंद स्कूलों के शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जबकि गैरहाजिर शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक का अनुपस्थित तिथि का वेतन/मानदेय काटने का निर्देश दिया है।
बंद मिला प्राथमिक स्कूल करजा- शिक्षा क्षेत्र सोहॉव के प्राथमिक विद्यालय पिपरा कलां नम्बर 2 का निरीक्षण करने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनिराम सिंह पहुंचे, लेकिन विद्यालय बंद मिला। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय करजा बंद था। उच्च प्राथमिक विद्यालय दरियापुर का भी ताला नहीं खुला था। शिक्षा क्षेत्र चिलकहर के कम्पोजिट विद्यालय औंदी पर शिक्षक सतीश कुमार सिंह, उमेश कुमार यादव, राजेन्द्र यादव, सरिता देवी, शमीम आरा, बृजेश कुमार गुप्ता अनुपस्थित पाये गये।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा इनका अनुस्थित तिथि का वेतन काटने का निर्देश जारी किया गया है। वहीं, प्राथमिक विद्यालय औंदी पर सरफराज अहमद व कुदलिया खातून अवकाश पर थे। हालांकि विद्यालय पर न बच्चे थे न मिड डे मील बना था।
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…