Connect with us

बलिया

बलिया – NUHM के डीसीएए पर गिरी गाज, सीएमओ ने सेवाएं की समाप्त

Published

on

बलिया। स्वास्थ्य विभाग में बड़ी कार्रवाई की है। जहां सीएमओ डॉ जयंत कुमार ने एनयूएचएम के डीसीएए नीलेश वर्मा की सेवा समाप्त कर दी है। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया है। दोषपूर्ण कार्यप्रणाली, कार्य व्यवहार, आचरण, पदीय उत्तरदायित्वों का निर्वहन न करने के आरोप में कार्रवाई हुई।

कार्रवाई को लेकर सीएमओ ने बताया कि नीलेश वर्मा के खिलाफ मिली शिकायतों की जाँच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया था। जाँच समिति ने भी जांच के बाद संविदा समाप्त करने की संस्तुति की। जाँच रिपोर्ट पर फैसले के पूर्व जिलाधिकारी/अध्यक्ष, जिला स्वास्थ्य समिति ने व्यक्तिगत सुनवाई के लिए अंतिम अवसर प्रदान दिया।

इसके अलावा सीएमओ की अध्यक्षता में समिति गठित की गई, जिसमें डिप्टी कलेक्टर, वित्त एवं लेखाधिकारी एवं अर्बन के नोडल अधिकारी ने मामले को देखा और संविदा समाप्ति की संस्तुति किये जाने के निर्णय पर सहमति दी।

मिशन निदेशक की ओर से भी जिला स्वास्थ्य समिति के स्तर से फैसला लेने के लिए कहा गया। इसके बाद बुधवार को सीएमओ में नीलेश वर्मा की सेवा समाप्ति का आदेश निर्गत करते हुए सभी अभिलेख डीपीएम को हस्तगत करने का आदेश दिया है।
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बलिया

Protected: 2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

Published

on

This content is password protected. To view it please enter your password below:

Continue Reading

बलिया

Protected: बेल्थरा रोड में टिकट से लेकर पार्टी तक, किसे पसंद कर रहे लोग? ऑनलाइन सर्वे में सामने आए चौकाने वालेआंकड़े

Published

on

This content is password protected. To view it please enter your password below:

Continue Reading

featured

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

Published

on

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चिलचिलाती धूप के बावजूद फेफना सहित आसपास के गांवों में पारंपरिक ताजिया जुलूस निकाला गया। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मातमी दस्तों ने नोहा-ख्वानी और मातम कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

फेफना में निकले मातमी जुलूस के दौरान मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने पारंपरिक हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। वहीं समाजसेवी लडू अंसारी द्वारा जुलूस में शामिल लोगों और राहगीरों के लिए ठंडे शरबत की व्यवस्था की गई, जिसकी लोगों ने सराहना की।

जुलूस निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए कर्बला पहुंचा, जहां परंपरागत रीति-रिवाज के अनुसार ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

फेफना के अलावा तीखा, मिठवार, पक्काकोट, बहादुरपुर, सिंहपुर, एकौनी, बलेजी, सागरपाली, अमडारी, निधरिया और मिढ्ढा गांवों में भी मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष अखिलेश चंद पांडेय पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहे और पूरे आयोजन पर नजर बनाए रखी। पर्व सकुशल संपन्न होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने बलेजी में लगे मेले का भी आनंद लिया।

ग्रामीणों ने कहा कि मोहर्रम केवल शोक का पर्व नहीं, बल्कि इंसानियत, त्याग, सत्य और कुर्बानी का संदेश देने वाला अवसर है, जो समाज में भाईचारा, एकता और आपसी सौहार्द को मजबूत करता है।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!