बलिया
बलियाः ट्रेन से उतर कर अचानक स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंच गए डीआरएम
बेल्थरारोड। स्पेशल ट्रेन में सवार पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल के डीआरएम रामाश्रय पाण्डेय अचानक ही ट्रेन से बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने उतर गए। डीआरएम के औचक निरीक्षण से पूरे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। अधिकारियों और स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई।
स्टेशन के औचक निरीक्षण पर पहुंचे डीआरएम पांडेय ने अधिकारियों के साथ स्टेशन की साफ-सफाई देखी, जिसमें अव्यवस्था पाए जाने पर नाराजगी जताई। इसके साथ ही डीआरएम के स्टेशन आते ही बाहरी परिसर में एक व्यक्ति ने झाडू लगाना शुरु कर दिया। लेकिन स्टेशन की अनियमितताएं डीआरएम से छुपी नहीं रही।
डीआरएम के साथ डीआरयूसीसी के सदस्य देवेन्द्र कुमार गुप्त एडवोकेट भी रहे। उन्होंने बताया कि डीआरएम पाण्डेय ने प्लेटफार्म से बाहर स्टेशन परिसर को चिन्हित कर बाउण्ड्री कर सुरक्षित करने का आदेश जहां दिया, वहीं रेल परिधि में आने वाले डांकबंगला-मालगोदाम के अत्यन्त जर्जर मार्ग का भी निरीक्षण किया। कहा कि यह मार्ग आगामी मार्च तक रेल विकास निगम लिमिटेड द्वारा बनाकर पूर्ण कर दिया जायेगा। इस मार्ग के किनारे बिखरी गंदगी को देखकर उन्होंने जमकर नाराजगी जताई।
स्टेशन के सामने की आवंटित दुकानों को डाकबंगला-मालगोदाम मार्ग पटरी के किनारे हटाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा दुकानों के सामने की चौड़ाई बढ़ाई जाए। यात्रियों के पैदल आने जाने में हो रही कठिनाईयों को देखते हुए वाहनों की पार्किंग स्थल बदलने, अवैध अतिक्रमणों को तीन दिन के अन्दर हटाने का भी आदेश दिया।
वहीं पैसेंजर हाल की छत से पानी टपकने और रिसने की तरफ ध्यान दिलाते हुए उसका निरीक्षण कराया। साथ ही सांसद निधि से स्थापित आरओ प्लांट स्टेशन प्लेट फार्म से गायब हो जाने के तरफ भी गुप्त ने ध्यान आकृष्ट कराया। जीआरपी पुलिस चौकी को यथा स्थान सुरक्षित करने का आदेश दिया।
डीआरएम पाण्डेय ने विभागीय सुधार व समस्या का मामला बताते हुए सुधार के लिए आंदरुनी तौर पर आवश्यक निर्देश दिए जाने की जानकारी दी। कहा कि स्टेशन यात्री सुविधाओं में कोई कमी नही है। अन्य समस्याओं के निवारण व सुधार के लिए आन्दरुनी निर्देश दिये गये हैं। कुछ दिनों में परिवर्तन दिखने लगेगा। कहा कि कुछ दिनों में सारे ट्रेन के आगे से जीरो हट जायेगा और किराया नार्मल रुप से लगने लगेगा।
डीआरएम की स्पेशल ट्रेन बेल्थरारोड स्टेशन पर 10ः12 बजे पहुंची थी तथा डीआरएम के निरीक्षण उपरान्त 11ः30 में सलेमपुर के लिए प्रस्थान कर गयी।
इस मौके पर एडीआरएम ज्ञानेश पाण्डेय, सीनियर डीओएम नरेन्द्र कुमार जोशी, वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक संजीव शर्मा, वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर एके सिंह, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर मनोज कुमार सिंह व स्टेशन अधीक्षक दिनेश मौर्य मोजूद रहे।
बलिया
शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी
हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —
“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”
उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।
फेफना
दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका
बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
featured
बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म
बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।
भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।


