Connect with us

बलिया

बलियाः ट्रेन से उतर कर अचानक स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंच गए डीआरएम

Published

on

बेल्थरारोड। स्पेशल ट्रेन में सवार पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल के डीआरएम रामाश्रय पाण्डेय अचानक ही ट्रेन से बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने उतर गए। डीआरएम के औचक निरीक्षण से पूरे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। अधिकारियों और स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई।

स्टेशन के औचक निरीक्षण पर पहुंचे डीआरएम पांडेय ने अधिकारियों के साथ स्टेशन की साफ-सफाई देखी, जिसमें अव्यवस्था पाए जाने पर नाराजगी जताई। इसके साथ ही डीआरएम के स्टेशन आते ही बाहरी परिसर में एक व्यक्ति ने झाडू लगाना शुरु कर दिया। लेकिन स्टेशन की अनियमितताएं डीआरएम से छुपी नहीं रही।

डीआरएम के साथ डीआरयूसीसी के सदस्य देवेन्द्र कुमार गुप्त एडवोकेट भी रहे। उन्होंने बताया कि डीआरएम पाण्डेय ने प्लेटफार्म से बाहर स्टेशन परिसर को चिन्हित कर बाउण्ड्री कर सुरक्षित करने का आदेश जहां दिया, वहीं रेल परिधि में आने वाले डांकबंगला-मालगोदाम के अत्यन्त जर्जर मार्ग का भी निरीक्षण किया। कहा कि यह मार्ग आगामी मार्च तक रेल विकास निगम लिमिटेड द्वारा बनाकर पूर्ण कर दिया जायेगा। इस मार्ग के किनारे बिखरी गंदगी को देखकर उन्होंने जमकर नाराजगी जताई।

स्टेशन के सामने की आवंटित दुकानों को डाकबंगला-मालगोदाम मार्ग पटरी के किनारे हटाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा दुकानों के सामने की चौड़ाई बढ़ाई जाए। यात्रियों के पैदल आने जाने में हो रही कठिनाईयों को देखते हुए वाहनों की पार्किंग स्थल बदलने, अवैध अतिक्रमणों को तीन दिन के अन्दर हटाने का भी आदेश दिया।

वहीं पैसेंजर हाल की छत से पानी टपकने और रिसने की तरफ ध्यान दिलाते हुए उसका निरीक्षण कराया। साथ ही सांसद निधि से स्थापित आरओ प्लांट स्टेशन प्लेट फार्म से गायब हो जाने के तरफ भी गुप्त ने ध्यान आकृष्ट कराया। जीआरपी पुलिस चौकी को यथा स्थान सुरक्षित करने का आदेश दिया।

डीआरएम पाण्डेय ने विभागीय सुधार व समस्या का मामला बताते हुए सुधार के लिए आंदरुनी तौर पर आवश्यक निर्देश दिए जाने की जानकारी दी। कहा कि स्टेशन यात्री सुविधाओं में कोई कमी नही है। अन्य समस्याओं के निवारण व सुधार के लिए आन्दरुनी निर्देश दिये गये हैं। कुछ दिनों में परिवर्तन दिखने लगेगा। कहा कि कुछ दिनों में सारे ट्रेन के आगे से जीरो हट जायेगा और किराया नार्मल रुप से लगने लगेगा।

डीआरएम की स्पेशल ट्रेन बेल्थरारोड स्टेशन पर 10ः12 बजे पहुंची थी तथा डीआरएम के निरीक्षण उपरान्त 11ः30 में सलेमपुर के लिए प्रस्थान कर गयी।
इस मौके पर एडीआरएम ज्ञानेश पाण्डेय, सीनियर डीओएम नरेन्द्र कुमार जोशी, वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक संजीव शर्मा, वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर एके सिंह, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर मनोज कुमार सिंह व स्टेशन अधीक्षक दिनेश मौर्य मोजूद रहे।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

featured

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

Published

on

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चिलचिलाती धूप के बावजूद फेफना सहित आसपास के गांवों में पारंपरिक ताजिया जुलूस निकाला गया। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मातमी दस्तों ने नोहा-ख्वानी और मातम कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

फेफना में निकले मातमी जुलूस के दौरान मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने पारंपरिक हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। वहीं समाजसेवी लडू अंसारी द्वारा जुलूस में शामिल लोगों और राहगीरों के लिए ठंडे शरबत की व्यवस्था की गई, जिसकी लोगों ने सराहना की।

जुलूस निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए कर्बला पहुंचा, जहां परंपरागत रीति-रिवाज के अनुसार ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

फेफना के अलावा तीखा, मिठवार, पक्काकोट, बहादुरपुर, सिंहपुर, एकौनी, बलेजी, सागरपाली, अमडारी, निधरिया और मिढ्ढा गांवों में भी मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष अखिलेश चंद पांडेय पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहे और पूरे आयोजन पर नजर बनाए रखी। पर्व सकुशल संपन्न होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने बलेजी में लगे मेले का भी आनंद लिया।

ग्रामीणों ने कहा कि मोहर्रम केवल शोक का पर्व नहीं, बल्कि इंसानियत, त्याग, सत्य और कुर्बानी का संदेश देने वाला अवसर है, जो समाज में भाईचारा, एकता और आपसी सौहार्द को मजबूत करता है।

Continue Reading

featured

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

Published

on

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बांसडीह में स्थापित की गई बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन पिछले एक वर्ष से अधिक समय से निष्क्रिय पड़ी है। स्वास्थ्य विभाग की यह महत्वपूर्ण मशीन अस्पताल परिसर तक पहुंचने के बावजूद अब तक चालू नहीं हो सकी है, जिससे क्षेत्र के हजारों मरीजों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है।

जानकारी के अनुसार, मशीन के संचालन से लीवर फंक्शन टेस्ट, किडनी प्रोफाइल, लिपिड प्रोफाइल, यूरिक एसिड, कोलेस्ट्रॉल, थायराइड, इलेक्ट्रोलाइट्स, कार्डियक प्रोफाइल, कैल्शियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन और आयरन समेत करीब 30 प्रकार की महत्वपूर्ण जांचें सीएचसी स्तर पर ही उपलब्ध हो सकती हैं। फिलहाल इन जांचों के लिए मरीजों को जिला अस्पताल या निजी पैथोलॉजी केंद्रों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त लागत उठानी पड़ती है।

सीएचसी बांसडीह में प्रतिदिन सैकड़ों मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। सामान्य जांच सुविधाएं उपलब्ध होने के बावजूद गंभीर बीमारियों से जुड़ी कई आवश्यक जांचों का अभाव बना हुआ है। ऐसे में मशीन का चालू होना क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बड़ा बदलाव साबित हो सकता है। अनुमान है कि इससे क्षेत्र की लगभग 40 हजार आबादी को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर एक अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण है, जिसे क्लिनिकल केमिस्ट्री एनालाइजर भी कहा जाता है। यह रक्त, प्लाज्मा और सीरम जैसे जैविक नमूनों की रासायनिक जांच कर विभिन्न रोगों के सटीक निदान में मदद करता है। आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है।

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए बलिया के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अभय नारायण राय ने कहा कि उन्हें मशीन के स्थापित न होने की जानकारी नहीं थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराकर मशीन को शीघ्र चालू कराने की कार्रवाई की जाएगी।

सीएमओ ने कहा कि मशीन के संचालन से बांसडीह सीएचसी में कई महत्वपूर्ण जांचें शुरू हो जाएंगी, जिससे मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी और उन्हें अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिलेगी। अब क्षेत्रवासियों को मशीन के जल्द शुरू होने का इंतजार है।

Continue Reading

बलिया

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

Published

on

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को लेकर समाजवादी युवजन सभा ने विद्युत विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द गिरि के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता को 9 सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

ज्ञापन में रघुनाथपुर, दुबहड़ और आईटीआई विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े इलाकों में बार-बार हो रही बिजली कटौती पर रोक लगाने, जर्जर तारों को बदलने, कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने, फीडरों और लाइनों का नियमित रखरखाव कराने तथा उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की गई।

इस दौरान गड़वार क्षेत्र में 33 केवी लाइन पर पेड़ गिरने से बाधित बिजली आपूर्ति को बहाल कराने में व्यस्त अधिशासी अभियंता से दूरभाष पर वार्ता कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया गया। उनकी अनुपस्थिति में विभाग द्वारा अधिकृत अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।

अरविन्द गिरि ने कहा कि भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती से आम जनता, किसान, छात्र-छात्राएं, व्यापारी और छोटे व्यवसायी परेशान हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो समाजवादी लोग आम जनता के साथ मिलकर व्यापक जनआंदोलन शुरू करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विद्युत विभाग और शासन-प्रशासन की होगी।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!