बलिया जिलाधिकारी रविंद्र कुमार जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, मेडिकल वार्ड, ओपीडी, ट्रामा सेंटर और एनआरसी की व्यवस्था देखी।
इस दौरान जिला अस्पताल में भारी अनियमितता देखने को मिली। इमरजेंसी और मेडिकल वार्ड में पुरानी चादर बिछी ती। मरीजों को भोजन और दूध भी नहीं मिल रहा था। इसे देख डीएम ने नाराजगी जताई।
अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर उन्होंने सीएमएस को खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि शासन स्तर से मरीजों के लिए मिलने वाली सुविधाओं में चोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने भोजन और दूध वितरण करने वाले फर्म और ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
डीएम ने इस दौरान एनआरसी वार्ड का निरीक्षण किया। यहां बच्चों की मां से सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड विभाग के सामने लगी भीड़ को देखते हुए सीएमएस से तुरंत व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। ट्रामा सेंटर में बंद शौचालय को खुलवाने का निर्देश दिया।
जिला अस्पताल में निरीक्षण को गए डीएम का पैर एक महिला मरीज ने पकड़ लिया। डीएम ने महिला से उसकी समस्या पूछी तो महिला ने बताया कि हल्दी थाना के गायघाट रुद्रपुर निवासी सनौली देवी ने बताया कि पेट का ऑपरेशन करवाया था। अब दर्द हो रहा है। दवा का पैसा नहीं है। डीएम ने मदद का भरोसा दिया।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…