Categories: बलिया

बलिया की इन 5 ग्राम पंचायतों को मिला मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार

बलिया। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत जिले की पांच ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया गया है। इन ग्राम पंचायतों ने साल 2021-22 में बेहतरीन कार्य किए।

ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों को देखते हुए उन्हें पुरस्कृत किया गया। अब इन ग्राम पंचायतों को प्रोत्साहन राशि के रूप में 2 लाख रूपये से 11 लाख रूपये दिए गए हैं। इस राशि का उपयोग गांव के विकास में किया जाएगा। पुरस्कृत हुई ग्राम पंचायतों में दुबहड़, सोहांव और नगरा ब्लॉक की पंचायतें शामिल हैं।दुबहड़ ब्लॉक की सरया ग्राम पंचायत को 11 लाख रुपये, मझौली को 9 लाख रुपये की राशि मिली। सोहांव ब्लॉक की सलेमपुर और सिंदुरिया पंचायत को 5-5 लाख रुपये की राशि मिली। इसके अलावा नगरा की करीमपुर पंचायत को 2 लाख की राशि प्रोत्साहन स्वरुप प्रदान की गई है।

शासन से ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों के लिए धन दिया गया है। इस धन से अच्छे काम कराने वाली पंचायतों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कृत किया जाता है। इस योजना के तहत वर्ष 2021-22 में अच्छा कार्य करने वाली पंचायतों को पुरस्कृत करने के लिए आवेदन मांगे गए। जिला की 940 ग्राम पंचायतों ने ही इसके लिए अपने आवेदन किए। आवेदन करने वाली ग्राम पंचायतों का जिला स्तरीय कमेटी ने सत्यापन किया।

पंचायतों को पोर्टल पर 9 क्षेत्रों के 50 प्रश्न हल करने थे। इसमें सबसे ज्यादा अंक लाने वाली पांच ग्राम पंचायतों का चयन किया गया। श्रेणी के आधार पर ग्राम पंचायत निधि खाते में पुरस्कार की धनराशि भेजी गई है। इस धन से ग्राम पंचायतें विकास संबंधी कार्य कर सकेंगी।

बलिया डीपीआरओ यतेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री पुरस्कार योजना के लिए जिले की पांच ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। चयनित ग्राम पंचायतों को विकास के लिए शासन से धन दिया है। यह धन ग्राम निधि खाते में भेजा गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago