Categories: बलिया

शहर सरकार का चुनाव: साढ़े 3 लाख मतदाता चुनेंगे 12 निकायों की सरकार

बलिया। नगरीय निकायों के चुनाव की तारीख का ऐलान होने के बाद सियासी हलचल बढ़ गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक़ जिले के 12 निकायों के 125 मतदान केंद्रों के 423 मतदेय स्थलों पर 11 मई को मतदान होगा। इससे निकाय की राजनीति से जुड़े लोगों में उत्साह बढ़ गया।
12 निकायों की सरकार का चुनाव 3,46,737 मतदाता करेंगे। इनमें 1,86,706 पुरुष और 1,60,031 महिला मतदाता शामिल हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार सिंह की ओर से जारी कार्यक्रम में दो चरणों में होने वाले चुनाव में बलिया को दूसरे चरण वाले जिलों में शामिल किया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि चुनाव की तैयारियों को मूर्त रूप दिया जा रहा है। जिले की दो नगर पालिकाओं में से बलिया को अनारक्षित की श्रेणी में रखा गया है। जबकि रसड़ा को पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया है। 10 नगर पंचायत में से 4 को अनारक्षित, 2 को पिछड़ा वर्ग के लिए और 4 को विभिन्न वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित किया है।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago