बलिया में महिला अपराधों का समाधान और जल्द ही न्याय दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी की जा रही है। जिसका नतीजा है कि बैरिया थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 साल की उम्रकैद की सजा सुनाई गई।
बैरिया थाने में दर्ज 124/2018 धारा 363,366,376, भा.द.वि. ) और धारा 3/4 पाक्सो एक्ट के तहत अन्तिम पासवान उर्फ मानव पासवान पुत्र बृजनाथ पासवान निवासी दयाछपरा थाना बैरिया को कोर्ट ने 05 साल के सश्रम कारावास और 10 हजार के अर्थ दण्ड से दण्डित किया। अर्थ दण्ड न अदा करने पर 01 साल का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
इसके अलावा अंतर्गत धारा 366 भा.द वि.में दोषसिद्ध पाते हुए 7 वर्ष के सश्रम कारावास और 10 हजार के अर्थ दण्ड से दण्डित किया। अर्थ दण्ड न अदा करने पर एक साल का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। साथ ही अंतर्गत धारा 376 भा.द.वि. में दोषसिद्ध पाते हुये 10 वर्ष के सश्रम कारावास और 20 हजार के अर्थ दण्ड से दण्डित किया। अर्थ दण्ड न अदा करने पर 2 साल का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
गौरतलब है कि जनपदीय पुलिस व प्रशासनिक उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार पुलिसकर्मियों के साक्ष्य शीघ्र न्यायालय में निस्तारण कराने पर बल दिया जा रहा है जिसके चलते नतीजे सामने आ रहे हैं।
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…
2027 का विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहा है और बलिया नगर सीट पर सियासी हलचल…
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…