बलिया में सोमवार को फिर आगजनी की घटना देखने को मिली। जहां सुरेमनपुर दियरांचल के सरयू नदी के छाड़न के उसपार अधिसीझुवा और गोपालनगर मौजा के दियारे में अचानक आग लगी,लगभग 200 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आरोप है कि मौके पर न तो फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची न कोई अधिकारी। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।
जानकारी के मुताबिक़ सोमवार दोपहर अज्ञात कारणों से गोपालनगर के किसान कपिल सिंह के गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग के चपेट में महाबीर यादव, छोटू यादव, भुवर यादव, राजेश यादव निवासी गोपालनगर, सुरेश यादव, नन्हक यादव निवासी घोड़हर सहित दो दर्जन से अधिक किसानों की लगभग 200 बीघा में खड़ी फसल जलकर राख हो गई।
वहीं उपजिलाधिकारी आत्रेय मिश्र ने बताया कि नुकसान का आकलन करने के लिए क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने पर मुवावजा के लिए इसी मंडी समिति को पत्र भेजा जाएगा। क्षेत्र में ताबड़तोड़ हो रही आगजनी की घटनाओं से किसान दहशत में है।
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…