Inside Story- बलिया में छात्रसंघ अध्यक्ष पद के चुनाव की तैयारी कर रहे छात्र नेता हेमंत यादव की हत्या

बलिया में छात्रसंघ अध्यक्ष पद के चुनाव की तैयारी कर रहे छात्र नेता हेमंत यादव की लाठी- डंडों से पीट पीटकर हत्या कर दी गई। जबकि उसके साथी को भी आरोपियों ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया जिसका इलाज जारी है। घटना कोतवाली क्षेत्र के जापलिंग गंज चौकी से महज कुछ दूरी पर सतीश चंद्र कॉलेज के बाहर हुई है। हत्या के बाद आक्रोशित साथी छात्रों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जिला अस्पताल के बाहर हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस अधीक्षक राजकरन नैयर, अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा।

दरअसल पकड़ी थाना क्षेत्र के धरसरा गांव निवासी मनराज यादव भारतीय सेना में कार्यरत हैं। उनका दूसरे नंबर का बेटा हेमंत यादव (22) टाउन डिग्री कॉलेज में ग्रेजुएशन थर्ड ईयर का छात्र था। वह जनपद मुख्यालय के देवकली स्थित अपने घर में रहकर पढ़ाई कर रहा था। साथ ही छात्रसंघ के लिए होने वाले चुनाव में अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने की तैयारी भी कर रहा था। परिजनों की मानें तो सोमवार को ही अपने घर धरसरा से बलिया गया हुआ था।मंगलवार की सुबह की पाली में वह सतीशचन्द्र महाविद्यालय में परीक्षा देने गया था। परीक्षा देकर वह केंद्र से बाहर निकला तो पहले से ही घात लगाए हमलावरों ने क्रिकेट बैट, हॉकी और डंडों से हेमंत यादव और उसके दोस्त आलोक यादव (20) पुत्र वशिष्ठ नारायण यादव निवासी जीराबस्ती, थाना सुखपुरा पर हमला कर दिया और फिर फरार हो गए।

इधर हमले में दोनों बुरी तरह घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। परिजन मऊ के किसी निजी अस्पताल में ले गए। जहां इलाज के दौरान हेमंत की मौत हो गई। जबकि उसके दोस्त की हालत गंभीर है।  फिलहाल पुलिस भी अभी कुछ कहने से बच रही है। हालांकि बलिया एसपी का भी इस मामले पर बयान आया है। एसपी राजकरन नय्यर ने मीडिया से कहा कि तीन टीमें बनाई गई है। परिवार की तहरीर पर 9 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द से आरोपियों की गिरफ़्तारी होगी। इस मामले में चौकी इंचार्ज को भी सस्पेन्ड किया गया है। 

वहीं घटना के बाद मां दुर्गावती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक 3 भाइयों में से दूसरे नम्बर पर था। बड़ा भाई सचिन यादव व बलवंत यादव बलिया ही रहकर पढ़ाई करते हैं। छात्र की हत्या के बाद उसके दोस्तों में रोष है। जबकि आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Ritu Shahu

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago