featured
बलिया ने इस बार रचा इतिहास ! NEET में पहली बार एक साथ 10 छात्रों ने पाई सफलता
बलिया। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट UG का परिणाम जारी किया गया। इन परिणामों में बलिया के होनहारों ने अपना परचम लहराया। जिले में पिछले कई सालों के मुकाबले इस बार सबसे ज्यादा 10 छात्रों को सफलता मिली है। नीट 2022 में कुल 4 छात्र, नीट 2021 में 3 छात्र तो वहीं 2020 में 5 छात्रों को सफलता मिली थी लेकिन 2023 की परीक्षा में पहली बार रिकार्ड 10 छात्र सफल हुए हैं। बलिया के लिए इस बार NEET में एतिहासिक परिणाम है।

सबसे पहले बलिया के नगरा पंचायत वार्ड 9 के रहने वाले मोहम्मद साजिद की बात करते हैं इन्होंने इस परीक्षा 720 में से 700 अंक लाकर ऑल इंडिया रैंक 338 हासिल की। उन्होंने प्रत्येक विषय में 99 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। उनकी इस सफलता पर पूरे परिवार में हर्ष का माहौल है। साजिद नगरा के नेशनल कॉन्वेंट स्कूल से पढ़ाई की और इंटरमीडिएट पास करने के बाद साल 2022 से उन्होंने तैयारी शुरू की।
बलिया के विसूकिया गांव के रहने वाले प्रशांत ने 720 में से 705 अंक हासिल कर सामान्य श्रेणी में 146वीं रैंक और ओबीसी में 25वीं रैंक हासिल की है प्रशांत ने सनबीम स्कूल लहरतारा से 96.8 प्रतिशत अंक के साथ इसी वर्ष 12वीं की परीक्षा पास की है। उनके पिता रणजीत यादव गड़वार ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय कनैला में शिक्षक हैं। जबकि माता इंदू यादव गृहिणी हैं। प्रशांत ने बताया कि वो दिल्ली एम्स में दाखिला लेना चाहते हैं और डॉक्टर बनकर मरीजों की सेवा करना उनका लक्ष्य है।
बैरिया तहसील के बैजनाथ छपरा निवासी सुप्रिया ने भी परीक्षा में सफलता पाई है। उन्हें 720 में से 643 अंक मिले हैं। सुप्रिया अवर अभियंता अनिल मौर्या व प्राथमिक विद्यालय बैजनाथपुर की प्रधानाध्यापिका शकुंतला मौर्या की बेटी हैं। उन्होंने नवोदय विद्यालय बलिया से हाई स्कूल की परीक्षा 94 प्रतिशत और 12वीं की परीक्षा 96 प्रतिशत अंकों से उतीर्णकी।
सफल अभ्यर्थियों की श्रेणी में हाजरा खातून भी शामिल हैं। बेलथरा रोड के चौकिया ग्राम सभी की रहने वाली हैं। उन्होंने वाराणसी के जेआरएस टूटोरियल से कोचिंग की और वर्तमान में लखनऊ के प्रतिष्ठित KJMU से BDS कर रही हैं। इसी दौरान उन्होंने परीक्षा की तैयारी की और सफलता हासिल की। उन्हें 720 में से 640 अंक मिले हैं। ओबीसी श्रेणी में उनकी रैंक 3865 है।

वहीं जूनियर हाई स्कूल बैरिया में तैनात सहायक अध्यापक बैरिया निवासी भरत गुप्ता व प्राथमिक विद्यालय जगदेवा की प्रधानाध्यापिका पूनम गुप्ता की पुत्री तनिशा ने 720 में 620 अंक प्राप्त कर घर-परिवार का मान बढ़ाया है। शुरू से मेधावी है। 10वीं की परीक्षा 97 प्रतिशत तथा 12वीं की परीक्षा 95.5 प्रतिशत से उतीर्ण करने वाली तनिशा ने नीट यूजी-2023 परीक्षा में ऑल इंडिया 18178वां रैंक हासिल किया है।
सिकंदरपुर क्षेत्र के भोरछपरा (जेठवारा) निवासी प्रभुनाथ यादव के पुत्र आदित्य यादव ने नीट की परीक्षा में सफलता पाई है। उन्होंने 720 में से 665 अंक हासिल किए। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है। आदित्य ने अपनी प्राथमिक शिक्षा प्राथमिक विद्यालय भोरछपरा जेठवार से करने के बाद यूपी बोर्ड से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट किया। आदित्य का सपना पहले से ही डॉक्टर बनने का था, इसलिए लखनऊ में रहकर नीट की तैयारी में लग गए। आदित्य ने पिछले साल भी परीक्षा दी थी, लेकिन कुछ अंतर से रह गए थे।

बलिया शहर निवासी बिनोद पाण्डेय के पुत्र आयुष पांडेय ने नीट यूजी-2023 परीक्षा में ऑल इंडिया 1485वीं रैंक हासिल किया है। नीट यूजी-2023 में सफलता से आयुष बहुत खुश है।
शहर से सटे गड़वार रोड निवासी केतन कृष्ण कश्यप ने 677 अंक अर्जित कर ऑल इंडिया 1887वीं तथा ओबीसी कैटगरी में 527वीं रैंक हासिल कर अपनी मेधा का परचम लहराया है।
नगरा बाज़ार के संजयगुप्ता (एसकेऑटोमोबाइल) के बेटे अंशूगुप्ता को भी NEET में सफलता हासिल हुई है।
बलिया के बांसडीह रोड बलीपुर निवासी शिवांगी चतुर्वेदी ने भी 660 अंक अर्जित कर सामान्य वर्ग में 2400रैंक लाकर अपनी मेधा का परचम लहराया है। शिवांगी बताती है कि सफलता का कोई शार्ट-कट रास्ता नहीं होता, उसके लिए लक्ष्य के प्रति ईमानदारी से मेहनत करनी होती है। शिवांगी ने सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया। 
featured
बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!
बलिया– अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में अब एक नया नाम तेजी से चर्चा में है। पेशे से एक प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी (MNC) में इंजीनियर रहे विजय कांत तिवारी ने सक्रिय राजनीति में कदम रखकर राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर वे बलिया विधानसभा क्षेत्र से एक मजबूत और प्रबल दावेदार के रूप में उभरते दिखाई दे रहे हैं।
बताया जाता है कि विजय कांत तिवारी लंबे समय तक कॉरपोरेट सेक्टर में अपनी सेवाएं देने के बाद अब अपने गृह जनपद के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के उद्देश्य से राजनीति के मैदान में उतरे हैं। उनका कहना है कि बलिया जैसे ऐतिहासिक और गौरवशाली जिले में आज भी बुनियादी सुविधाओं की कमी कई क्षेत्रों में देखने को मिलती है, जिसे दूर करना उनकी प्राथमिकता होगी।
तिवारी का मुख्य फोकस जिले में बेहतर और सुलभ चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराना है। उनका मानना है कि बलिया के लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए वाराणसी या अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है, जो एक बड़ी समस्या है। इसके साथ ही वे सड़क, नाली और पेयजल जैसी बुनियादी समस्याओं के स्थायी समाधान पर भी जोर दे रहे हैं।
युवाओं के रोजगार को लेकर भी उन्होंने अपनी स्पष्ट योजना बताई है। विजय कांत तिवारी का कहना है कि यदि बलिया में एक सशक्त औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाए और बाहरी निवेश को आकर्षित किया जाए, तो हजारों युवाओं को अपने ही जिले में रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। उनका मानना है कि पलायन की समस्या को रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर उद्योग और रोजगार के अवसर पैदा करना बेहद जरूरी है।
इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि होने के कारण वे विकास कार्यों में तकनीकी समझ, पारदर्शिता और योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की बात करते हैं। उनका कहना है कि सरकारी योजनाओं का सही क्रियान्वयन और निगरानी सुनिश्चित कर विकास कार्यों को गति दी जा सकती है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शिक्षित और युवा चेहरों की बढ़ती मांग के बीच विजय कांत तिवारी जैसे लोगों का राजनीति में आना आने वाले समय में बलिया की राजनीति को नई दिशा दे सकता है। वहीं स्थानीय लोगों के बीच भी उनकी छवि एक शिक्षित, सुलझे हुए और विकासोन्मुखी नेता के रूप में धीरे-धीरे मजबूत होती दिखाई दे रही है।
featured
UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले आदित्य कृष्ण तिवारी को विद्यालय परिसर में सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें अंगवस्त्र व पुष्प भेंट कर सम्मानित करते हुए उनकी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर आदित्य के पिता अशोक तिवारी, अरुण तिवारी सहित परिवार के अन्य सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक प्रोफेसर धर्मात्मा नंद, प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह, अरविंद चौबे, आनंद मिश्रा समेत अन्य शिक्षकों व गणमान्य लोगों ने आदित्य को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में केसरी नंदन त्रिपाठी (पूर्व चेयरमैन) तथा अमरजीत सिंह (चेयरमैन, नगर पंचायत चितबड़ागांव) भी उपस्थित रहे। उन्होंने आदित्य कृष्ण तिवारी को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा
featured
Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास, उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजा एवं ध्वजारोहण के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने अनुशासित मार्च-पास्ट के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था के अध्यक्ष प्रोफेसर धर्मात्मानंद जी ने ध्वजारोहण किया। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता, समानता एवं मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए संविधान में निहित प्रावधानों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सेना से सेवानिवृत्त महानुभूतियों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे समारोह की गरिमा और भी बढ़ गई।

कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों ने सभी को भावविभोर कर दिया। हरियाणवी नृत्य, “मां से ही माटी” थीम पर आधारित प्रस्तुति, “पधारो मारे देश”, कव्वाली, उत्तर-पूर्व भारत का प्रसिद्ध बिहू नृत्य तथा योग प्रदर्शन को दर्शकों ने खूब सराहा। गरबा और भांगड़ा नृत्य भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “वराह रूपम” नृत्य एवं कथकली प्रस्तुति रही, जिसने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। संस्था के निदेशक तुषार नंद जी एवं सौम्या प्रसाद जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संविधान में निहित मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों एवं समानता के सिद्धांतों पर आधारित समाज के निर्माण से ही भारत को विश्वगुरु बनाने का सपना साकार हो सकता है।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह ने सभी आगंतुकों, अतिथियों, विद्यार्थियों एवं कर्मचारीगण के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की सफलता में कोऑर्डिनेटर नीतू मिश्रा एवं अरविंद चौबे की विशेष सहभागिता रही।


