Connect with us

बलिया

बलिया – स्वच्छता सर्वेक्षण 2023: इस बार अंक बढ़े, जानिए कैसे तय की जाती रैंकिंग

Published

on

बलिया। स्वच्छता में अव्वल आने के लिए अभी से तैयारी तेज हो गई हैं। नगर निकायों में स्वच्छता की रैंकिंग के लिए एक बार फिर से सर्वे जल्द ही शुरू होने वाला है। इस बार निकायों की रैंकिंग 9500 अंकों में प्राप्त अंकों के आधार पर होगी। जबकि पिछली बार 7500 में प्राप्त अंकों के आधार पर ही हुई थीं।

बलिया में 12 नगर निकायों में दो नगर पालिका और 10 नगर पंचायत हैं। 2022 के सर्वे में नगर पालिका ने एक लाख से 10 लाख की आबादी वाले नगर निकाय में 200 रैंक हासिल किए थे। स्टेट रैंकिंग में जिले को 33वां स्थान मिला । जबकि जोनल रैकिंग में नगर पालिका रसड़ा ने 173 के अलावा नगर पंचायत बैरिया ने 111, बांसडीह ने 136, चितबड़ा गांव 240, रेवती 32, बेल्थरारोड 90, मनियर 224, सहतवार 109 और सिंकंदरपुर ने 119वां रैक हासिल किया था।

इस आधार पर होगी रैंकिंग- स्वच्छ भारत मिशन के जिला कोआर्डिनेटर सत्यानंद के मुताबिक़ सर्विस लेवल प्रोग्रेस (SLP) के तहत नगर निकायों में स्वच्छता के लिए किए जा रहे कार्यों का आंकलन होगा। सर्टिफिकेशन में नगर निकायों को विभिन्न प्रकार के सर्टिफिकेट्स को प्राप्त करना है। जिसमें ओडीएफ, जीएफसी, सफाई मित्र जैसे प्रमाणपत्र शामिल हैं। फीडबैक में स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत एजेंसी सफाई को लेकर विभिन्न माध्यमों से आम नागरिकों की प्रतिक्रिया लेगी। इसमें निकाय की कुल आबादी के 3% प्रतिक्रिया ली जाएगी।

फीडबैक के लिए सवाल – जनता से पूछा जायेगा कि क्या आप अपने शहर को पहले से ज्यादा साफ-सुधरा पाते हैं? क्या आप डोर टू डोर कचरा प्रबंधन से संतुष्ट हैं?, क्या आप कचरा संग्रहकर्ता को अलग कचरा देते हैं?, क्या आप देखते हैं कि कचरे को जिम्मेदारी से प्रबंधन करने में लोगों का व्यवहार बदला है? क्या आप देखते हैं कि लोग अब खुले में शौच, पेशाब के प्रति अधिक संवेदनशील हैं? क्या आप पाते हैं कि सार्वजनिक-सामुदायिक शौचालय पहले की तुलना में अधिक सुलभ और स्वच्छ हैं? क्या आप देखते हैं कि सीवर लाइन बंद होने या सेप्टिक टैंकों से कीचड़ निकालने से संबंधित मुद्दों को प्राथमिकता दी जाती है?

सर्वेक्षण में ऐसे हो सकते शामिल – स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर के आम नागरिक स्वच्छता एप, स्वच्छ सर्वेक्षण की वेबसाइट और टीम के आने के बाद कागज पर लिखकर भी अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं। सर्वेक्षण में उम्रवार प्रश्न पूछे जाएंगे सबसे ज्यादा भरोसा वरीय नागरिकों (60 वर्ष से ऊपर) पर किया गया है। ये 400 अंकों के लिए स्वच्छता एप पर फीडबैक देंगे।

वहीं 15-29 वर्ष के युवाओं से 11 प्रश्न पूछे जाएंगे। 30 से 59 वर्ष वालों से हर प्रकार के सवाल किए जाएंगे। इनसे मिले जवाब के आधार पर ही शहर की रैंकिंग होगी। 3 श्रेणी में 4-4 प्रश्नों का जवाब देना है। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और सतत स्वच्छता पर पूछे जाने वाले 4-4 सवाल 40-40 और जागरूकता पर आधारित 4 सवाल 20-20 अंकों के होते हैं। निर्धारित मापदंडों के आधार पर सर्वेक्षण होगा।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बलिया

शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी

Published

on

हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।

डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —

“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”

उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।

Continue Reading

फेफना

दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका

Published

on

बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।

शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक  और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।

विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

Continue Reading

featured

बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म

Published

on

बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।

भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है।  और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!