Connect with us

बलिया

बलिया- JNCU का चौथा दीक्षांत समारोह; राज्यपाल ने की यूनिवर्सिटी की तारीफ, इसरो के मानद प्रोफेसर ने दिए सफलता के मंत्र

Published

on

बलिया। जनननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में हुआ। समारोह में कुल 25 हजार 220 छात्र-छात्राओं को उपाधि दी गई, जिसमें 22 हजार 421 स्नातक स्तर और 2 हजार 799 स्नातकोत्तर स्तर के छात्र सम्मिलित हैं। 34 मेधावियों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया, जिसमें 28 छात्राएं और 6 छात्र हैं। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि इसरो के मानद प्रोफेसर पद्मश्री वाईएस राजन और विशिष्ट अतिथि प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय सम्मिलित हुए।

राज्यपाल ने की यूनिवर्सिटी की तारीफ– राज्यपाल ने कहा कि दीक्षांत समारोह शैक्षणिक यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव है। यह खुशी की बात है कि विश्वविद्यालय बलिया जनपद की सांस्कृतिक विरासतों को खोजने और संरक्षित रखने की दिशा में काम कर रहा है। गोल्ड मेडलिस्ट में छात्राओं की संख्या 80 फीसदी होने पर हर्ष जताया। यह दौर विज्ञान और तकनीकी का है, इसके साथ कदमताल को तैयार रहना होगा। आत्मनिर्भर भारत का संकल्प इसी दिशा में बढ़ाया गया सार्थक कदम है। स्टार्टअप इण्डिया, स्टैण्डअप इण्डिया, पीएम स्कॉलरशिप जैसे कार्यक्रम उद्यमशील युवाओं के लिए नई सम्भावना हैं। विश्वविद्यालय ने बलिया जनपद की मिट्टी से जुड़े ख्याति प्राप्त व्यक्तियों को ‘लिविंग लिजेंड्स ऑफ बलिया‘ फोरम से जोड़ने की अभिनव कोशिश की।

परिषदीय विद्यालय के बच्चों को दुलारा-राज्यपाल आनंदीबेन पटेल दीक्षांत समारोह में परिषदीय विद्यालय के बच्चों से भी मिली। बच्चों को खुब दुलारा, उन्हें बैग और अन्य पढ़ाई-लिखाई से सम्बन्धित उपहार भेंट किए। बच्चों ने भी अपनी ओर से नये साल के अवसर पर ग्रिटिंग कार्ड, पेंटिंग आदि दिए, जिसे पाकर राज्यपाल काफी प्रफुल्लित हुईं। उन्होंने कहा कि छोटी उम्र में ही बच्चे जो देखते हैं, वह सीखते हैं। यहां से बच्चे घर जाएंगे तो एक सकारात्मक विचार लेकर जाएंगे। यहां का चित्रण अपने घर और आस-पड़ोस में करेंगे, जिससे अन्य बच्चों ने प्रेरणा का भार पैदा होगा।

इसरो के मानद प्रोफेसर ने दिए सफलता के मंत्र- दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि इसरो के मानद प्रोफेसर वाईएस राजन ने विभिन्न विषय वर्ग के विद्यार्थियों को उनके क्षेत्र से सम्बन्धित सफलता की सम्भावनाओं के कई मंत्र दिए। कहा कि सफल होने के लिए सबसे जरूरी है- जीवन, शरीर और मन को स्वस्थ और स्वच्छ रखना। उन्होंने तीन शब्द ‘एब्यूज, डिस्यूज और मिस्यूज‘ यानि दुर्व्यवहार, अनुपयोग और दुरूपयोग से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि काफी लोग सरकारी नौकरी ही चाहते हैं, पर सरकारी नौकरियां सीमित है। अब भी भारत में अधिकतर रोजगार असंगठित क्षेत्रों से है, जैसे-स्वव्यवसाय, दुकानदार, कार्मिक आदि। उन्होंने अतिरिक्त तकनीकी कौशल अर्जित करने पर भी जोर दिया।

लक्ष्य प्राप्ति में सरकार की योजनाएं सहायक– विशिष्ट अतिथि योगेंद्र उपाध्याय ने बलिया की महान विभूतियों को नमन कर सम्बोधन दिया। कहा कि कोई दीक्षांत समारोह किसी भी यूनिवर्सिटी के लिए विशिष्ट होता है। यह क्षण विद्यार्थियों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने वाले शिक्षकों को प्रफुल्लित करने वाला होता है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन की दृष्टि से विवि महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। यह पहला विश्वविद्यालय है, जहां राष्ट्रीय शिक्षा नीति के कार्यान्वयन के लिए आंतरिक मूल्यांकन और आंकलन सम्बन्धी प्रशिक्षण को सम्पन्न कराया गया।

कुलपति ने जताया आभार– विषम परिस्थितियों में बलिया आने के लिए कुलपति ने राज्यपाल का आभार जताया और फिर वि​श्वविद्यालय की अब तक उपलब्धियों को विस्तार से बताया। उन्होंने मिसाईल मैन डॉ. कलाम साहब के साथ ‘बियोंड 2020’ नामक पुस्तक की रचना करने वाले इसरो के मानद प्रोफेसर पद्मश्री वाईएस राजन के प्रति भी आभार जताते हुए कहा कि प्रो. राजन का सम्बोधन विद्यार्थियों के लिए काफी प्रेरणादायी होगा। समारोह में राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल, एसपी राजकरन नैय्यर, एसडीएम सदर प्रशांत नायक सहित विवि के स्टाफ व विभिन्न कालेज के प्रबंधक मौजूद थे।
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

featured

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

Published

on

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चिलचिलाती धूप के बावजूद फेफना सहित आसपास के गांवों में पारंपरिक ताजिया जुलूस निकाला गया। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मातमी दस्तों ने नोहा-ख्वानी और मातम कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

फेफना में निकले मातमी जुलूस के दौरान मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने पारंपरिक हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। वहीं समाजसेवी लडू अंसारी द्वारा जुलूस में शामिल लोगों और राहगीरों के लिए ठंडे शरबत की व्यवस्था की गई, जिसकी लोगों ने सराहना की।

जुलूस निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए कर्बला पहुंचा, जहां परंपरागत रीति-रिवाज के अनुसार ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

फेफना के अलावा तीखा, मिठवार, पक्काकोट, बहादुरपुर, सिंहपुर, एकौनी, बलेजी, सागरपाली, अमडारी, निधरिया और मिढ्ढा गांवों में भी मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष अखिलेश चंद पांडेय पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहे और पूरे आयोजन पर नजर बनाए रखी। पर्व सकुशल संपन्न होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने बलेजी में लगे मेले का भी आनंद लिया।

ग्रामीणों ने कहा कि मोहर्रम केवल शोक का पर्व नहीं, बल्कि इंसानियत, त्याग, सत्य और कुर्बानी का संदेश देने वाला अवसर है, जो समाज में भाईचारा, एकता और आपसी सौहार्द को मजबूत करता है।

Continue Reading

featured

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

Published

on

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बांसडीह में स्थापित की गई बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन पिछले एक वर्ष से अधिक समय से निष्क्रिय पड़ी है। स्वास्थ्य विभाग की यह महत्वपूर्ण मशीन अस्पताल परिसर तक पहुंचने के बावजूद अब तक चालू नहीं हो सकी है, जिससे क्षेत्र के हजारों मरीजों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है।

जानकारी के अनुसार, मशीन के संचालन से लीवर फंक्शन टेस्ट, किडनी प्रोफाइल, लिपिड प्रोफाइल, यूरिक एसिड, कोलेस्ट्रॉल, थायराइड, इलेक्ट्रोलाइट्स, कार्डियक प्रोफाइल, कैल्शियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन और आयरन समेत करीब 30 प्रकार की महत्वपूर्ण जांचें सीएचसी स्तर पर ही उपलब्ध हो सकती हैं। फिलहाल इन जांचों के लिए मरीजों को जिला अस्पताल या निजी पैथोलॉजी केंद्रों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त लागत उठानी पड़ती है।

सीएचसी बांसडीह में प्रतिदिन सैकड़ों मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। सामान्य जांच सुविधाएं उपलब्ध होने के बावजूद गंभीर बीमारियों से जुड़ी कई आवश्यक जांचों का अभाव बना हुआ है। ऐसे में मशीन का चालू होना क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बड़ा बदलाव साबित हो सकता है। अनुमान है कि इससे क्षेत्र की लगभग 40 हजार आबादी को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर एक अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण है, जिसे क्लिनिकल केमिस्ट्री एनालाइजर भी कहा जाता है। यह रक्त, प्लाज्मा और सीरम जैसे जैविक नमूनों की रासायनिक जांच कर विभिन्न रोगों के सटीक निदान में मदद करता है। आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है।

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए बलिया के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अभय नारायण राय ने कहा कि उन्हें मशीन के स्थापित न होने की जानकारी नहीं थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराकर मशीन को शीघ्र चालू कराने की कार्रवाई की जाएगी।

सीएमओ ने कहा कि मशीन के संचालन से बांसडीह सीएचसी में कई महत्वपूर्ण जांचें शुरू हो जाएंगी, जिससे मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी और उन्हें अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिलेगी। अब क्षेत्रवासियों को मशीन के जल्द शुरू होने का इंतजार है।

Continue Reading

बलिया

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

Published

on

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को लेकर समाजवादी युवजन सभा ने विद्युत विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द गिरि के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता को 9 सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

ज्ञापन में रघुनाथपुर, दुबहड़ और आईटीआई विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े इलाकों में बार-बार हो रही बिजली कटौती पर रोक लगाने, जर्जर तारों को बदलने, कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने, फीडरों और लाइनों का नियमित रखरखाव कराने तथा उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की गई।

इस दौरान गड़वार क्षेत्र में 33 केवी लाइन पर पेड़ गिरने से बाधित बिजली आपूर्ति को बहाल कराने में व्यस्त अधिशासी अभियंता से दूरभाष पर वार्ता कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया गया। उनकी अनुपस्थिति में विभाग द्वारा अधिकृत अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।

अरविन्द गिरि ने कहा कि भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती से आम जनता, किसान, छात्र-छात्राएं, व्यापारी और छोटे व्यवसायी परेशान हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो समाजवादी लोग आम जनता के साथ मिलकर व्यापक जनआंदोलन शुरू करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विद्युत विभाग और शासन-प्रशासन की होगी।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!