Connect with us

बलिया

सांसद निधि से मंदिरों में भजन-कीर्तन कराने और वाद्य यंत्रों की हो व्यवस्था: वीरेंद्र सिंह मस्त

Published

on

बलिया। निकाय चुनाव से पहले बलिया में नगर पालिका परिषद को बीजेपी सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने मंदिरों में भजन-कीर्तन कराने और वाद्य यंत्रों की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। उन्होंने सांसद निधि से अधिकारियों को व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कहा की बलिया आध्यात्मिक नगर है। योगी सरकार भृगु कारिडोर का निर्माण करा रही है। बलिया के प्राचीन मंदिरों में पारंपरिक भजन-कीर्तन और वाद्य यंत्रों की व्यवस्था से आध्यात्मिक संचेतना का जागरण होगा।


जिला सूचना विभाग ने बताया कि बलिया से सांसद मस्त ने निर्देश दिया है कि बलिया नगरपालिका परिषद क्षेत्र के सभी छोटे और बड़े मंदिरों का सर्वेक्षण कराया जाए और वहां पर भजन-कीर्तन कराने और वाद्य यंत्रों की व्यवस्था कराई जाए। भजन-कीर्तन और वाद्य यंत्रों की व्यवस्था करने में यदि कोई कठिनाई आए तो सांसद विकास निधि धन का इस्तेमाल करें।


बता दें सांसद ने नगरपालिका अधिशासी अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह को रविवार को निर्देश दिया है। जिसको लेकर उन्होंने बताया कि नगरपालिका कर्मियों की टीम जल्द ही मंदिरों के सर्वे का काम शुरू करेगी। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने बताया कि बलिया को पर्यटन हब के रूप में विकसित करने की दिशा में पहल की जा रही है और 5 प्राचीन मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए डीपीआर शासन को प्रेषित किया गया है।
वहीं बलिया के प्राचीन भृगु मंदिर की प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. शिव कुमार मिश्र ने सांसद के प्रयास की सराहना की। कहा कि बलिया का पौराणिक इतिहास है। वर्तमान परिवेश में पारंपरिक मूल्यों का लोप हो रहा है। ऐसे में बलिया के मंदिरों में भजन-कीर्तन और वाद्य यंत्रों की व्यवस्था होने से मंदिरों में संकीर्तन के साथ ही सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन को बल मिलेगा।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बलिया

Protected: 2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

Published

on

This content is password protected. To view it please enter your password below:

Continue Reading

बलिया

Protected: बेल्थरा रोड में टिकट से लेकर पार्टी तक, किसे पसंद कर रहे लोग? ऑनलाइन सर्वे में सामने आए चौकाने वालेआंकड़े

Published

on

This content is password protected. To view it please enter your password below:

Continue Reading

featured

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

Published

on

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चिलचिलाती धूप के बावजूद फेफना सहित आसपास के गांवों में पारंपरिक ताजिया जुलूस निकाला गया। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मातमी दस्तों ने नोहा-ख्वानी और मातम कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

फेफना में निकले मातमी जुलूस के दौरान मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने पारंपरिक हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। वहीं समाजसेवी लडू अंसारी द्वारा जुलूस में शामिल लोगों और राहगीरों के लिए ठंडे शरबत की व्यवस्था की गई, जिसकी लोगों ने सराहना की।

जुलूस निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए कर्बला पहुंचा, जहां परंपरागत रीति-रिवाज के अनुसार ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

फेफना के अलावा तीखा, मिठवार, पक्काकोट, बहादुरपुर, सिंहपुर, एकौनी, बलेजी, सागरपाली, अमडारी, निधरिया और मिढ्ढा गांवों में भी मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष अखिलेश चंद पांडेय पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहे और पूरे आयोजन पर नजर बनाए रखी। पर्व सकुशल संपन्न होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने बलेजी में लगे मेले का भी आनंद लिया।

ग्रामीणों ने कहा कि मोहर्रम केवल शोक का पर्व नहीं, बल्कि इंसानियत, त्याग, सत्य और कुर्बानी का संदेश देने वाला अवसर है, जो समाज में भाईचारा, एकता और आपसी सौहार्द को मजबूत करता है।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!