Uncategorized
बलिया के चिलकहर में अराजक तत्वों ने तोड़ी अम्बेडकर प्रतिमा, पुलिस बल तैनात
बलिया के चिलकहर स्थित गड़वार थाना क्षेत्र में अम्बेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। यहां असामाजिक तत्वों ने नरांव शिव मंदिर के प्रांगण के पास में स्थापित अम्बेडकर प्रतिमा की अंगुली तोड़ दी और प्रतिमा के चेहरे सहित शरीर पर पेंट अराजक तत्वों ने फेंक दिया।
गुरुवार सुबह जब इसकी जानकारी मिलने पर सैकड़ों की भीड़ इकट्ठी हो गई और पुलिस को सूचना दी। सीओ सहित आधा दर्जन थानों की पुलिस फोर्स पहुंच गई। ग्रामीणों का आरोप था कि यह चौथी बार है जब प्रतिमा को तोड़ा गया है, हर बार पुलिस सिर्फ कार्रवाई का आश्वासन देती है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। इस बार भी अभी तक अराजकतत्वों को पकड़ नहीं गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि जब तक सीसीटीवी कैमरा नहीं लगेगा और बाउंड्री नहीं होगी तब तक हम लोग यहां से नहीं जाएंगे। नराव में स्थापित अंबेडकर प्रतिमा को अभी फरवरी माह में ही अराजकतत्वों ने तोड़ दी थी। पुलिस ने मरम्मत करा कर लोगों को शांत कराया था। उसे समय भी ग्रामीणों ने सीसीटीवी कैमरा लगवाने और चहादिवारी करने की मांग की थी।
पुलिस ने आश्वासन दिया था कि एक माह के अंदर हो जाएगा, लेकिन नहीं हो पाया। गुरुवार की सुबह चौथी बार प्रतिमा को तोड़ा गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस बार जब तक सीसीटीवी कैमरा और बाउंड्री वॉल नहीं होगा हम लोग नहीं मानेंगे। अभी मौके पर पुलिस फोर्स तैनात है।
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।





