बलिया
बलिया में जवान विजय बहादुर की अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब, सेना ने दिया गॉड ऑफ ऑनर
बलिया के रेवती थाना क्षेत्र के रामपुर दीघार गांव निवासी 52 वर्षीय सीआरपीएफ जवान विजय बहादुर पांडेय का शव शुक्रवार को उनके पैतृक गांव पहुंचा। तिरंगे में लिपटे जवान का शव देख कर सबकी आंखें नम हो गई। पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।जवान का अंतिम संस्कार गंगा नदी के पचरूखियां घाट पर किया गया, जहां साथी जवानों ने गार्ड ऑफ़ ऑनर से साथी अंतिम विदाई दी। जवान के इकलौते पुत्र सूर्यवंशम पांडेय ने मुखाग्नि दी।
जानकारी के मुताबिक, स्व. देवदत्त पांडेय के पुत्र विजय बहादुर पांडेय वर्ष 1995 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती ग्रुप सेंटर अमेठी में बतौर हवलदार थी। बुधवार को ड्यूटी से लौटकर विजय बहादुर अपने बैरक में सो रहे थे। गुरुवार की सुबह साथियों ने उन्हें जगाने का प्रयास किया तो कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो उन्होंने विभागीय अधिकारियों को सूचना दी। जैसे ही सूचना ग्रुप सेंटर अमेठी से परिजनों को हुई वैसे ही परिवार में कोहराम मच गया।
गुरुवार की देर रात हवलदार विजय बहादुर पांडेय का शव पैतृक घर पहुंचा तो पत्नी रंजन पांडेय का रोते-रोते बुरा हाल हो गया। वही बेटी रिशु व पुत्र सूर्यवंश पांडेय शव से लिपटकर रोने लगे। बड़े भाई वीर बहादुर पांडेय एक टक अपने भाई के शव को निहारते नजर आए। सीआरपीएफ जवान विजय बहादुर पांडेय का पार्थिव शरीर पैतृक आवास रामपुर से गंगा नदी के पचरुखिया घाट के लिए निकला तो सैकड़ों लोग अंतिम दर्शन के लिए चल दिए। इस दौरान ‘जब तक सूरज चांद रहेगा विजय तेरा नाम रहेगा’ का नारा भी गुंजायमान रहा।
पचरुखिया गंगा घाट पर असिस्टेंट कमांडेंट अभिषेक कुमार यादव के नेतृत्व में जवानों ने गार्ड ऑफ आनर के साथ अपने साथी को अंतिम विदाई दी। इस मौके पर भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी बबलू, रेवती चेयरमैन प्रतिनिधि कनक पांडेय, सहतवार चेयरमैन प्रतिनिधि नीरज सिंह गुड्डू, जिला पंचायत सदस्य राणा यादव, प्रधान प्रतिनिधि रामपुर राजेश कुमार पांडेय, अवधेश पांडे, पिंटू पांडेय, कौशल पांडेय समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
बलिया
शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी
हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —
“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”
उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।
फेफना
दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका
बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
featured
बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म
बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।
भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।


