Connect with us

featured

CBSE 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी- देखिए बलिया के टॉप 10 स्कूल के टॉपर्स की लिस्ट

Published

on

बलिया। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने शुक्रवार को 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया। स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस साल परीक्षा में कुल 99.37 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए। बलिया में भी कई स्कूलों का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। सेंट जेवियर्स स्कूल में 97.8 हाईएस्ट रहा जबकि सिकंदपुर के कुंज सीनियर सेकंडरी स्कूल 96.6 प्रतिशत हाईएस्ट रहा। बलिया के टॉप 10 स्कूल के टॉपर-
1. सेंट जेवियर्स रोशनी ने दिखाया दम– सीबीएसई ने 12वीं परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं।

सेंट जेवियर्स स्कूल के 24 छात्र—छात्राओं ने विभिन्न विषयों में टॉप किया है। जिसमें पीसीएम रोशनी दूबे 97.8 प्रतिशत एक साथ पहले स्थान पर रहीं। कार्मस में श्रृति सिंह ने 97.4 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसी प्रकार पीसीबी में हिमांशु शेखर पांडेय ने 95.8 प्रतिशत अंक हासिल किए। वहीं आर्ट विषय में मुहसन अली 96.2 प्रतिशत बना पाए। सभी छात्रों ने स्कूल का नाम रोशन किया।प्रधानाचार्या शुभ्रा अपूर्वा ने कहा कि कोशिश करने वाले, हार नहीं मानने वाले और मेहनत के साथ पढऩे वालें ही टापर बनते है। उन्होंने सभी सफल छात्रों को अपनी शुभकामनाएं दी।

2. सिकंदपुर में सत्यम और आयुषि बनी सिकंदर- सिकन्दरपुर क्षेत्र स्थित ज्ञान कुंज सीनियर सेकेन्डरी बंशीबाजार स्कूल के छात्रों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में अपना परचम लहराया। गणित वर्ग के सत्यम कुशवाहा ने 95.8 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान रहे, वहीं आयुषि सिंह जीव विज्ञान वर्ग में 96.2 प्रतिशत् अंक पाकर विद्यालय में द्वितीय रही, साथ ही मानविकी वर्ग में अनन्या गौरव 96.6 अंक पाकर प्रथम स्थान रही है। वाणिज्य वर्ग में प्रथम शॉ स्नेहा 95.8 प्रतिशत द्वितीय स्थान अमीषा गिरि 95.2 प्रतिशत, तृतीय श्रेयांशी यादव 93 प्रतिशत् पाकर रही।

जीवविज्ञान वर्ग में आयुषि सिंह 96.2 प्रतिशत द्वितीय स्थान, आर्या विशेंन और डिंपल वर्मा 95.2 प्रतिशत तृतीय निहारिका सिंह 93 प्रतिशत पाकर रहीं। 3. सनबीम स्कूल में अंशू ने मारी बाजी- CBSE 12वीं के परीक्षा में सनबीम स्कूल का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने CBSE 12वीं के परीक्षा में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल का परचम जनपद में लहराया। अंशु यादव PCB 94.8% पाकर प्रथम, और आशुतोष सिंह PCM और जैमिनी मिश्रा 94.6% अंको के साथ द्वितीय स्थान पर रहे, इसी क्रम में रक्षा सिंह आर्ट्स 94.4% पाकर तीसरे स्थान पर रहीं।

इस अवसर पर प्रधानाचार्या सीमा ने समस्त छात्र-छात्राओं को बधाई दी। और स्कूल के टीचर्स ने भी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं दी। वहीं छात्रों में भी काफी खुश हुए। 4. ज्ञानपीठिका स्कूल में रहा शानदार रिजल्ट- ज्ञानपीठिका स्कूल जीराबस्ती के छात्र छात्राओं ने भी सीबीएसई 12वीं बोर्ड में अपने शानदार प्रदर्शन दिया। विज्ञान वर्ग में अनिकेत तिवारी और अर्पिता राय ने 95.6 फ़ीसदी अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। बायो वर्ग में एसके फैज़ीन ने 95.4 फ़ीसदी अंक पाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया और कॉमर्स वर्ग में प्रिया यादव ने 91.2 फ़ीसदी अंक पाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापकों में अपार उत्साह देखने को मिलाl विद्यालय का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। 5. अंशु बने द होराइजन स्कूल के टॉपर- CBSE 12वीं बोर्ड के रिजल्ट में ‘द होराइजन स्कूल’ में विज्ञान वर्ग में अंशु तिवारी 95.4 % अंक पाकर स्कूल के टॉपर बने। रजत कुमार यादव ने 94.6% अंक पाकर दूसरे स्थान और अंकित यादव 91.6 पाकर तीसरा स्थान पर रहे। कामर्स के मेधावी श्रुति सिंह ने 95.2% अंक हासिल किए। स्कूल के प्रबंधक मनोज कुमार सिंह और प्रधानाचार्य यश सिंह ने बधाई दी और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं अपने रिजल्ट से छात्र भी काफी खुश नजर आए।

6. आरके मिशन में चैतन्य सिंह बने टॉपर- आरके मिशन स्कूल में वाणिज्य संकाय के चैतन्य सिंह 95 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय पर प्रथम स्थान पर रहे। वहीं विज्ञान वर्ग से अंकिता सिंह 94% और संजना यादव 94% अंक पाकर सफल रहे। इसी प्रकार शिक्षा मिश्रा 93.4%, अभिषेक यादव 93.5%, सजल गुप्ता 92% अंक प्राप्त किया। सभी सफल छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिवार की तरफ से बधाई दी गई। 7. आदित्य बने दिल्ली पब्लिक स्कूल के टॉपर- सीबीएसई 12वीं में आदित्य सिंह गहलौत 93% अंक पाकर दिल्ली पब्लिक स्कूल में टॉपर बने।

वहीं अर्सलन अहमद 92 प्रतिशत, विनायक राज गुप्त 90.4 अंक पाकर विद्यालय में सफल रहे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय की तरफ से सम्मानित किया गया। स्कूल के टीचर्स से सभी छात्रों को बधाई दी। 8. फ़ीनिक्स इण्टरनेशनल स्कूल की कामना का कमाल- फ़ीनिक्स इण्टरनेशनल स्कूल, निमिया पोखरा, कटरिया के छात्र-छात्राओं नें भी 12वीं में अपने शानदार परिणामों से एक बार फिल लोहा मनवाया। कामना पाण्डेय ने 92 फीसदी अंक पाकर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।

वहीं माध्वी तिवारी ने 91 फीसदी अंक पाकर विद्यालय में दूसरा स्थान और 90 प्रतिशत अंक पाकर आरती सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सर्वोच्च 10 स्थान वालों बच्चों का प्रतिशत 82 प्रतिशत तक रहा है। वहीं सफल छात्रों को बधाई दी गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। 9. सेंट जेवियर्स स्कूल पिपरौली बेल्थरा रोड के टॉपर अनुज- सीबीएसई 12वीं बोर्ड के रिजल्ट में सेंट जेवियर्स स्कूल पिपरौली, बिल्थरारोड का परिणाम 98.8 प्रतिशत रहा।गणित वर्ग में 95.2 प्रतिशत अंकों के साथ अनुज मौर्य पहले स्थान पर रहें। 95 प्रतिशत अंकों के साथ सत्येंद्र शुक्ला दूसरे स्थान पर रहे।

जबकि 94.8 प्रतिशत अंकों के साथ नंदिनी दीप सिंह तीसरे स्थान पर रहीं जीव विज्ञान में शहरीश शम्स 93.2 प्रतिशत अंकों के साथ अपने वर्ग में पहले स्थान पर रहें। वहीं छात्रों को स्कूल के टीचर्स और प्रिंसिपल ने बधाई दी। 10. बेल्थरा रोड का न्यू सेंट्रल पब्लिक एकेडमी में नीतीश रहे अव्वल– सीबीएसई 12वीं कक्षा के परिणाम में बेल्थरा रोड स्थित न्यू सेंट्रल पब्लिक एकेडमी का परिणाम शत प्रतिशत रहा जिसमें प्रथम स्थान नीतीश कुमार यादव 94 % , द्वितीय स्थान श्रुति मिश्रा 93% और तृतीय स्थान ज्योति पांडे 90% ने प्राप्त किया। विद्यालय के प्रबंधक सतीश दुबे ने सभी सफल

अभ्यर्थी को अपनी और अपने विद्यालय परिवार की तरफ से उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। ऐसे तैयार किया गया रिजल्ट- 30:30:40 के फॉर्मूले पर बना रिजल्ट, 10वीं-11वीं के फाइनल रिजल्ट का 30% वेटेज 12वीं के प्री-बोर्ड एग्जाम का 40% वेटेज, रिजल्ट जारी होने के बाद कुछ छात्र संतुष्ट हैं तो कुछ अपने रिजल्ट से असंतुष्ट हैं। कोरोना की वजह से एग्जाम न करा कर नई स्कीम से रिजल्ट जारी किया है। इस साल स्टूडेंट्स को डिजीलॉकर के जरिए डिजिटल मार्कशीट दी जाएगी। डिजीलॉकर से मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए इसे digilocker.gov.in से डाउनलोड करना होगा।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

featured

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

Published

on

बलिया– अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में अब एक नया नाम तेजी से चर्चा में है। पेशे से एक प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी (MNC) में इंजीनियर रहे विजय कांत तिवारी ने सक्रिय राजनीति में कदम रखकर राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर वे बलिया विधानसभा क्षेत्र से एक मजबूत और प्रबल दावेदार के रूप में उभरते दिखाई दे रहे हैं।

बताया जाता है कि विजय कांत तिवारी लंबे समय तक कॉरपोरेट सेक्टर में अपनी सेवाएं देने के बाद अब अपने गृह जनपद के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के उद्देश्य से राजनीति के मैदान में उतरे हैं। उनका कहना है कि बलिया जैसे ऐतिहासिक और गौरवशाली जिले में आज भी बुनियादी सुविधाओं की कमी कई क्षेत्रों में देखने को मिलती है, जिसे दूर करना उनकी प्राथमिकता होगी।

तिवारी का मुख्य फोकस जिले में बेहतर और सुलभ चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराना है। उनका मानना है कि बलिया के लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए वाराणसी या अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है, जो एक बड़ी समस्या है। इसके साथ ही वे सड़क, नाली और पेयजल जैसी बुनियादी समस्याओं के स्थायी समाधान पर भी जोर दे रहे हैं।

युवाओं के रोजगार को लेकर भी उन्होंने अपनी स्पष्ट योजना बताई है। विजय कांत तिवारी का कहना है कि यदि बलिया में एक सशक्त औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाए और बाहरी निवेश को आकर्षित किया जाए, तो हजारों युवाओं को अपने ही जिले में रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। उनका मानना है कि पलायन की समस्या को रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर उद्योग और रोजगार के अवसर पैदा करना बेहद जरूरी है।

इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि होने के कारण वे विकास कार्यों में तकनीकी समझ, पारदर्शिता और योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की बात करते हैं। उनका कहना है कि सरकारी योजनाओं का सही क्रियान्वयन और निगरानी सुनिश्चित कर विकास कार्यों को गति दी जा सकती है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शिक्षित और युवा चेहरों की बढ़ती मांग के बीच विजय कांत तिवारी जैसे लोगों का राजनीति में आना आने वाले समय में बलिया की राजनीति को नई दिशा दे सकता है। वहीं स्थानीय लोगों के बीच भी उनकी छवि एक शिक्षित, सुलझे हुए और विकासोन्मुखी नेता के रूप में धीरे-धीरे मजबूत होती दिखाई दे रही है।

Continue Reading

featured

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

Published

on

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले आदित्य कृष्ण तिवारी को विद्यालय परिसर में सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें अंगवस्त्र व पुष्प भेंट कर सम्मानित करते हुए उनकी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर आदित्य के पिता अशोक तिवारी, अरुण तिवारी सहित परिवार के अन्य सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक प्रोफेसर धर्मात्मा नंद, प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह, अरविंद चौबे, आनंद मिश्रा समेत अन्य शिक्षकों व गणमान्य लोगों ने आदित्य को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में केसरी नंदन त्रिपाठी (पूर्व चेयरमैन) तथा अमरजीत सिंह (चेयरमैन, नगर पंचायत चितबड़ागांव) भी उपस्थित रहे। उन्होंने आदित्य कृष्ण तिवारी को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा

Continue Reading

featured

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

Published

on

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास, उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजा एवं ध्वजारोहण के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने अनुशासित मार्च-पास्ट के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था के अध्यक्ष प्रोफेसर धर्मात्मानंद जी ने ध्वजारोहण किया। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता, समानता एवं मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए संविधान में निहित प्रावधानों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सेना से सेवानिवृत्त महानुभूतियों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे समारोह की गरिमा और भी बढ़ गई।

कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों ने सभी को भावविभोर कर दिया। हरियाणवी नृत्य, “मां से ही माटी” थीम पर आधारित प्रस्तुति, “पधारो मारे देश”, कव्वाली, उत्तर-पूर्व भारत का प्रसिद्ध बिहू नृत्य तथा योग प्रदर्शन को दर्शकों ने खूब सराहा। गरबा और भांगड़ा नृत्य भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “वराह रूपम” नृत्य एवं कथकली प्रस्तुति रही, जिसने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। संस्था के निदेशक तुषार नंद जी एवं सौम्या प्रसाद जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संविधान में निहित मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों एवं समानता के सिद्धांतों पर आधारित समाज के निर्माण से ही भारत को विश्वगुरु बनाने का सपना साकार हो सकता है।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह ने सभी आगंतुकों, अतिथियों, विद्यार्थियों एवं कर्मचारीगण के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की सफलता में कोऑर्डिनेटर नीतू मिश्रा एवं अरविंद चौबे की विशेष सहभागिता रही।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!