Categories: बलिया

बलिया के बृजेश सिंह हत्याकांड में 4 आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त हथियार भी जब्त

बलिया में बीते गुरुवार को दिनदहाड़े हुए बृजेश सिंह हत्याकांड के मामले में खेजुरी पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या के प्रयुक्त किए गए हथियार भी बरामद किए हैं। फिलहाल चारों आरोपियों से गहराई से पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को दिनदहाड़े खेजुरी गांव निवासी 26 वर्षीय बृजेश सिंह की हत्या कर बदमाशों ने काली मंदिर स्थित एक मकान के पास फेंक दिया था। इस मामले में बड़े भाई नितेश सिंह की तहरीर पर पुलिस ने संबंधीत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया था।

जांच कर दे प्रभारी निरीक्षक खेजुरी अनीता सिंह ने अपनी टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन रसड़ा के सामने से आरोपी हरेकृष्ण सिंह पुत्र स्व. इन्द्रमणि सिंह, गौरव उर्फ बिल्लू पुत्र हरेकृष्ण सिंह, ऋतुराज सिंह उर्फ छली पुत्र विपिन सिंह व आलोक सिंह उर्फ मोनू सिंह पुत्र अजीत बिहारी निवासीगण खेजुरी बन्जाराबारी, थाना खेजुरी को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, 02 मई को खेजुरी बाजार में एक्सबिरयानी की दुकान पर आरोपियों का झगड़ा बृजेश सिंह से हुआ था। गुरुवार के दिन वापस बृजेश आया, इसके बाद कहासुनी हुई, जिसपर आरोपियों ने वहां रखे लाठी डन्डा व सब्बल से बृजेश सिंह के सर पर प्रहार किया। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा और उसे मरा समझकर सभी आरोपी भाग निकले।

इन चारों आरोपियों को पुलिस ने रसड़ा रेलवे स्टेशन के सामने से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के निशानदेही पर आलाकत्ल में प्रयोग सब्बल व रम्मा पुलिस ने बरामद किया। हत्या का कारण बाजार में बिरयानी की दुकान पर हुआ झगड़ा बताया जा रहा है।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago