बीजेपी प्रत्याशी प्रत्याशी नीरज शेखर के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन !

बलिया में जैसे-जैसे मतदान का दिन नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे प्रत्याशियों की सरगर्मियाँ बढ़ती दिख रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम वैदिक मंत्रों तथा हवन पूजन के साथ प्रारंभ हुआ, पूजन में लोकसभा प्रत्याशी नीरज शेखर अपनी पत्नी डॉक्टर सुषमा शेखर के साथ उपस्थित रहें।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवरिया सांसद डॉक्टर रमापति राम त्रिपाठी और बलिया से प्रत्याशी नीरज शेखर  ने फीता काट करके केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया।

इस मौके पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने कहा राजनैतिक युद्ध पौरुष और बल से नहीं विचारों से होता है और हम अपने विचारों के बल पर जीतेंगे। हमारे पास नेता, नीति और नियात साफ है और चुनाव में विजय प्राप्त करेंगे। दीनदयाल उपाध्याय जी का संकल्प एकात्मक मानववाद का था जो हर तबके के लोगों का उत्थान की बात करता था और उसी संकल्प को मोदी जी पूर्ण कर रहे हैं। हमारी पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जो शासन में आने के बाद सभी वादों को पूरा करती है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित  परिवहन मंत्री एवं नगर विधायक दयाशंकर सिंह ने कहा कि हमारा संकल्प 370 को समाप्त करने का था वह भी हो गया, हमारे प्रधानमंत्री जी ने मुस्लिम महिलाओं के उत्थान के लिए तीन तलाक जैसी नीति को समाप्त किया और हमारा देश समान नागरिक संहिता को लागू करने के पथ पर भी अग्रसर है।

हमारी पार्टी सदैव राष्ट्रवादी नीति और योजनाओं पर विचार करती है और इन्हीं विचारों के साथ हम बलिया में रिकॉर्ड तोड़ मतों से जीतेंगे। हम बलिया में बस चुनाव जीतने के लिए नहीं अपितु रिकॉर्ड बनाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।

कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर जी ने आभार ज्ञापन के क्रम में कहा कि आप अपना एक-एक वोट दे करके मोदी जी के हाथों को मजबूत करेंगे, जिससे हम बलिया को भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज के डबल इंजन सरकार के साथ जोड़कर के विकास के पथ पर और तेजी से आगे बढ़ाएंगे।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

5 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago