Categories: बलिया

बलिया: सपा प्रत्याशी सनातन पांडे के लिए मुहम्मदाबाद में हुआ संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही बलिया में अलग अलग राजनैतिक आयोजन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में लोकसभा क्षेत्र के मुहम्मदाबाद विधानसभा में सपा प्रत्याशी सनातन पांडेय के समर्थन में संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता शामिल हुए और सभी ने संवाद किया।

इस मौके पर पूर्व विधायक सिबतुल्लाह अंसारी, मुहम्मदाबाद विधायक शोहेब अंसारी, गाजीपुर सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव जैसे वरिष्ठ नेता मौजूद थे। सभी ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए उन्हें अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के देवतुल्य कार्यकर्ताओं का लक्ष्य बलिया लोकसभा क्षेत्र का हर बूथ जीतने का है और इसके लिए वे दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।बलिया में बदलाव करने की यह लड़ाई मैं नहीं, इंडिया गठबंधन का प्रत्येक कार्यकर्ता सनातन बनकर लड़ रहा है।

कार्यक्रम के दौरान चुनाव में पार्टी को जिताने के लिए भी रणनीति बनाई गई। कार्यकर्ताओ को सलाह दी गई कि वे क्षेत्र की जनता के बीच पहुंच कर पार्टी के लक्ष्यों और विकास कार्यों को जनता के बीच रखें, ताकि संगठन के पक्ष में वोट प्रतिशत को बढ़ाया जा सके।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago