बलिया
बलिया के 19 गांव बनाए जाएंगे ओडीएफ प्लस, 13 करोड़ की लागत से होंगे ये कार्य
ओडीएफ प्लस के तहत गांवों को स्वच्छ बनाने एवं कूड़ा निस्तारण को लेकर बलिया के 19 गांवों का चयन किया गया है। इसके तहत गांवों में विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। 19 गांवों को ओडीएफ प्लस बनाने के लिए 13.074 करोड़ की कार्ययोजना तैयार की गई है। इसकी स्वीकृति के लिए मंडलीय कार्यालय को भेजी गई है। स्वीकृति मिलते ही गांव में स्वच्छ भारत मिशन के तहत विभिन्न कार्य कराए जाएंगे।
बता दे कि जिले में पहले चरण के तहत 15 ब्लॉकों के 29 ग्राम पंचायतों के कुल 47 राजस्व गांवों का चयन कर लिया गया है। इसके सापेक्ष 19 गांवों को ओडीएफ प्लस बनाया जाएगा। 19 गांवों के लिए कुल 13 करोड़ 7 लाख 42 हजार 748 रुपये की कार्ययोजना है। इसमें स्वच्छ भारत मिशन का अंशदान 8 करोड़ 60 लाख 77 हजार 226, 15वें वित्त का अंशदान 3 करोड़ 66 लाख 92 हजार 222, मनरेगा का अंशदान 78 लाख 8300 व कृषि विभाग का अंशदान एक लाख 65 हजार निर्धारित किया गया है।
जिन गांवों का चयन हुआ है, उनमें मुरलीछपरा ब्लॉक के इब्राहिमाबाद उपरवार व कोड़हरा नौबरार, बेरूआरबारी के सुखपुरा व वांसेराम, बैरिया के कोटवां, बेलहरी के हल्दी व बेलहरी, दुबहड़ के अखार, नगवा, घोड़हरा व जनाड़ी, सीयर के तुर्तीपार व फरसाटार और चिलकहर ब्लॉक के सिकरिया कला, ममरेजपुर, कुरेजी, अम्तहापुर, हसनपुर व पाह कुरेजी। इन 28 गांवों की कार्ययोजना हो रही तैयार दुबहर ब्लॉक के शेर, हनुमानगंज के रामपुर महावल, मनियर के जिगिरसड़, आराजी माफी जोगिया, प्राणपुर, टीका चक, मुरली छपरा के चांददियर, नगरा के डिहवा, नरही, मेहराब, नवानगर के कठौड़ा, बरहुंचा, सीसोटार दियारा, सिवान कला, सिवान खुर्द, पंदह के सहुलाई हरदो पट्टी, फुलवरिया व मोहम्मदपुर, रसड़ा डेहरी, बकुलहा, सखुआपुर, सराय भारती, भीखमपुरा, रेवती के झरकटहा, मठंग नाथ, सिगही व सोहाव ब्लॉक के नरही व खमीरपु शामिल है।
ओडीएफ प्लस बनाने के लिए गांव में खुले में शौच पर पूर्ण पाबंदी के साथ ही ग्राम पंचायत में कम से कम एक सामुदायिक शौचालय होना जरुरी है। साथ ही गांव के सभी घरों के साथ-साथ प्राथमिक विद्यालय, पंचायत घर और आंगनबाड़ी केंद्र में शौचालय की सुविधा होना जरूरी है। प्लास्टिक कलेक्शन सेंटर बनने के साथ ही सामुदायिक बायो गैस प्लांट होना भी आवश्यक है। सरकारी गाइडलाइन के मुताबिक सार्वजनिक स्थानों और कम से कम 80 फीसदी घरों में अपने ठोस और तरल कचरे का प्रबंधन के साथ ही सामूहिक जगहों पर जैविक या अजैविक कूड़ा या नाले में पानी इकट्ठा न हो। ओडीएफ प्लस योजना चरणवार संचालित की जाएगी।
बलिया डीपीआरओ यतेंद्र सिंह ने बताया कि ओडीएफ प्लस के पहले चरण में कुल 47 गांव चयनित किए गए हैं। 19 गांवों की कार्ययोजना भी मंडल कार्यालय को भेज दी गई है, शेष 28 गांवों की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। जल्द ही इसके भी मंडल कार्यालय को स्वीकृति के लिए भेजी जाएगी।
बलिया
शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी
हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —
“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”
उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।
फेफना
दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका
बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
featured
बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म
बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।
भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।


