बलिया
‘युवाओं की यूपी’ अभियान के तहत युवा हल्ला बोल ने बलिया में लगाई चौपाल
“युवाओं की यूपी” अभियान के अंतर्गत पूरे प्रदेशभर में यात्रा निकाली जा रही है। इसी कड़ी में युवा हल्ला बोल आज़मगढ़ की टीम बलिया पहुंची जहां कुँवर सिंह उद्यान (मेहता पार्क) में चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष गोविंद मिश्रा जी और उत्सव यादव जी मौजूद रहे।
इस दौरान ‘युवा हल्ला बोल’ आज़मगढ़ के ज़िला अध्यक्ष हर्षित ने कहा कि अबकि बार यहाँ के युवा पढ़ाई कमाई दवाई जैसे अहम मुद्दे को चुनावी बहस बनाएँगे। आज़मगढ़ चौपाल में ‘युवा हल्ला बोल’ टीम से हर्षित, अमन आज़ाद, सोनू विश्वकर्मा, शुभम, हिमांशु, उत्कर्ष, विज्ञान यादव, अभिषेक मौर्या, निखिल यादव, रिंकु आदि उपस्थिति रहे।
22 दिसंबर को गोविंद मिश्रा के नेतृत्व में मऊ जिले से यात्रा हुई। जहां मऊ में चौपाल का आयोजन हुआ। वहीं मऊ के बाद कार्यकारी अध्यक्ष ने बाग़ी बलिया ज़िले में आयोजित चौपाल में भी हिस्सा लिए। जहां ज़िला अध्यक्ष निर्भय सिंह के नेतृत्व में चौपाल का आयोजन किया गया था।
इस दौरान मौजूद गोविंद मिश्रा ने कहा कि आज़ादी के लड़ाई में बलिया के लोगों ने अभूतपूर्व योगदान दिया था। अब समय है कि युवाओं के इस राष्ट्रव्यापी आंदोलन ‘युवा हल्ला बोल’ के संदेश को बलिया के युवा आत्मसात् करें। युवाओं की यूपी कैम्पेन का उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव में पढ़ाई कमाई दवाई को बहस के पटल पे लाना है।
वहीं युवा हल्ला बोल के बलिया जिले के अध्यक्ष निर्भय सिंह ने कहा कि हमने कमर कस ली है कि 22 बिंदु अजेंडा को जन जन तक ले जाएँगे और जनवरी के महीने में “युवा महापंचायत” का आयोजन करेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव उत्सव यादव ने कह कि दुनिया के सबसे युवा देश के युवाओं को देश की राजनीति में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की ज़रूरत है कोशिश होनी चाहिए कि युवाओं के मुद्दे देश के राजनीति के केंद्र में हो। साथ ही उत्सव यादव ने बलिया ज़िले के टीम को संगठन विस्तार के सुझाव दिए।इस चौपाल में बलिया ज़िले से अवनीश कौशिक, भूपेन्द्र यादव, पप्पू यादव, संजीत कुमार, दीपक शर्मा, अभिषेक सिंह, भोला वर्मा, संजीवन वर्मा, मनीष, हिमांशु, विनोद, अरविंद अनमोल, अंकुर अन्य लोग उपस्थित रहे।
बलिया
शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी
हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —
“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”
उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।
फेफना
दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका
बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
featured
बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म
बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।
भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।


