बलिया स्पेशल
यूपी सरकार में मंत्री उपेंद्र तिवारी के इस विडियो ने बलिया के लोगों का दिल जीत लिया !
बलिया– फेफना विधायक व सूबे के मंत्री उपेंद्र तिवारी का एक विडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस विडियो को खुद मंत्री उपेन्द्र तिवारी के फेसबुक पेज से लाइव किया गया था।
विडियो लाइव करते हुए उनके पेज से लिखा गया – आज बलिया में चितबड़ागांव स्थित क्रेय केंद्र का औचक निरीक्षण कर बड़ी अनियमितता उजागर की। मौक़े पर ही ADM से जिले के सारे केंद्रों की जाँच करके कार्यवाही करने के लिए कहा। बता दें की सोशल मीडिया पर विडियो आने के बाद लोग उपेंद्र तिवारी की खूब तारीफ़ कर रहे हैं।
क्या है विडियो में
विडियो में मंत्री जी एक्शन में नज़र आ रहे हैं। विडियो के मुताबिक मंत्री ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र के गेहूं क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगह कमियां मिलीं। क्रय केंद्रों की दुर्दशा देख नाराज तिवारी ने क्रय केंद्रों को हालात जल्द सुधारने की चेतावनी दी। मंत्री ने बताया कि क्षेत्र के लोगों द्वारा लगातार मिल रहीं शिकायतों के बाद यह औचक निरीक्षण हुआ।
योगी सरकार में राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी ने चितबड़ागांव क्रय केंद्र पर प्रभारी से पूछताछ की तो पता चला कि दो दिनों से कांटा खराब है, जबकि मौके पर कांटा सही मिला।
वहीं साढ़े छह सौ लोगों के पंजीकरण के मुकाबले 285 लोगों का गेहूं खरीदा गया है। मंत्री ने रजिस्टर देखकर छोटे-बड़े किसानों का आंकड़ा मिलाया तो देखा कि इसमें सिर्फ 80 किसान ही छोटे किसान हैं। यहां पंजीकरण के हिसाब से खरीदारी भी नहीं हो रही थी। इस केन्द्र पर मात्र 11 हजार 500 क्विंटल ही खरीद हुई थी। मंत्री ने कुछ किसानों से वस्तुस्थिति का अवलोकन भी किया।
किसान वीरबहादुर सिंह ने कहा कि खरीद हो जाने के बाद अभी तक उनके खाते में पैसा नहीं पहुंचा है। इस पर मंत्री ने 72 घंटे के भीतर किसानों के खाते में पैसे ट्रांसफर करने का निर्देश मौके पर मौजूद एसडीएम सदर व डेप्युटी आरएमओ नरेंद्र त्रिपाठी को दिया।
खरीद की सूची में दर्ज बहुता चक उपाध्याय के किसान शम्भू यादव से भी मंत्री ने फोन पर बात की। मंत्री के पूछने पर उसने बताया कि तीन बीघे गेहूं की खेती की थी, जबकि उसके नाम पर 95 क्विंटल खरीद दिखाई गई है। साथ ही तिवारी को यह भी पता चला कि बहुता चक उपाध्याय गांव भी बेल्थरारोड तहसील में ही है।
आज बलिया में चितबड़ागांव स्थित क्रेय केंद्र का औचक निरीक्षण कर बड़ी अनियमितता उजागर की। मौक़े पर ही ADM से जिले के सारे केंद्रों की जाँच करके कार्यवाही करने के लिए कहा।BJP Uttar Pradesh Bharatiya Janata Party (BJP)
Posted by Upendra Tiwari on Friday, May 24, 2019
इस पर केंद्र प्रभारी को कड़ी फटकार लगाई कि आखिर केंद्र के नजदीक के गांवों की खरीद प्राथमिकता के आधार पर क्यों नहीं हो पा रही है।
तिवारी ने दूसरी तहसीलों के किसानों की खरीद की जांच के निर्देश डेप्युटी आरएमओ को दिया। पंजीकृत किसान चंदन कुमार को फोन लगवाया तो उनका नंबर गलत मिला। सूची में किसान चंदन कुमार का गांव सोहांव के रूप में दर्ज था।
जबकि सोहांव से मंत्री ने पता कराया तो उस गांव में इस नाम का कोई व्यक्ति मिला ही नहीं। मंत्री ने कांटे का भी निरीक्षण किया।
जाते-जाते उन्होंने केंद्र प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश नोडल अधिकारी को दिया। उन्होंने कहा कि यहां मिली कमियां यह बताती हैं कि क्रय केंद्रों पर बिचौलियों का बोलबाला है। इस पर प्रभावी कार्रवाई होगी।
featured
बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!
बलिया– अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में अब एक नया नाम तेजी से चर्चा में है। पेशे से एक प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी (MNC) में इंजीनियर रहे विजय कांत तिवारी ने सक्रिय राजनीति में कदम रखकर राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर वे बलिया विधानसभा क्षेत्र से एक मजबूत और प्रबल दावेदार के रूप में उभरते दिखाई दे रहे हैं।
बताया जाता है कि विजय कांत तिवारी लंबे समय तक कॉरपोरेट सेक्टर में अपनी सेवाएं देने के बाद अब अपने गृह जनपद के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के उद्देश्य से राजनीति के मैदान में उतरे हैं। उनका कहना है कि बलिया जैसे ऐतिहासिक और गौरवशाली जिले में आज भी बुनियादी सुविधाओं की कमी कई क्षेत्रों में देखने को मिलती है, जिसे दूर करना उनकी प्राथमिकता होगी।
तिवारी का मुख्य फोकस जिले में बेहतर और सुलभ चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराना है। उनका मानना है कि बलिया के लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए वाराणसी या अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है, जो एक बड़ी समस्या है। इसके साथ ही वे सड़क, नाली और पेयजल जैसी बुनियादी समस्याओं के स्थायी समाधान पर भी जोर दे रहे हैं।
युवाओं के रोजगार को लेकर भी उन्होंने अपनी स्पष्ट योजना बताई है। विजय कांत तिवारी का कहना है कि यदि बलिया में एक सशक्त औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाए और बाहरी निवेश को आकर्षित किया जाए, तो हजारों युवाओं को अपने ही जिले में रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। उनका मानना है कि पलायन की समस्या को रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर उद्योग और रोजगार के अवसर पैदा करना बेहद जरूरी है।
इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि होने के कारण वे विकास कार्यों में तकनीकी समझ, पारदर्शिता और योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की बात करते हैं। उनका कहना है कि सरकारी योजनाओं का सही क्रियान्वयन और निगरानी सुनिश्चित कर विकास कार्यों को गति दी जा सकती है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शिक्षित और युवा चेहरों की बढ़ती मांग के बीच विजय कांत तिवारी जैसे लोगों का राजनीति में आना आने वाले समय में बलिया की राजनीति को नई दिशा दे सकता है। वहीं स्थानीय लोगों के बीच भी उनकी छवि एक शिक्षित, सुलझे हुए और विकासोन्मुखी नेता के रूप में धीरे-धीरे मजबूत होती दिखाई दे रही है।
featured
बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।
featured
फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन
बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।
कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


