Uncategorized
बलिया में बाढ़ की मार के बाद जनप्रतिनिधियों का सौतेला व्यवहार, राशन को तरस रहे हैं गांव वाले!
बलिया जिले के लोग बाढ़ की समस्या से त्रस्त हैं। जिले के कई इलाकों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। जिसकी वजह से आम लोगों का जीवन दुभर हो गया है। इसके बावजूद क्षेत्र के जनप्रतिनिधि नदारद हैं। बाढ़ में डूबे सदर तहसील के ग्राम पंचायत गंगहरा और सागरपाली कोलहवा बाबा और मिनी स्टेडियम के नजदीक बसे लोग सरकार से मदद की आस लगाए बैठे हैं। लेकिन अब तक कोई सरकारी सहायता नहीं पहुंची है।
बीते अगस्त महीने में इसी गांव से कुछ दूरी पर स्थित नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर पर आकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हैबतपुर गांव में राहत सामग्री बांटा था। लेकिन सागरपाली के लोग इससे वंचित रह गए। गांव के लोग इसके लिए क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि को दोषी मानते हैं।
सागरपाली के बगल के गांव थमहनपुरा, इंदरपुर, अंजोरपुर, कोट, भिखारीपुर, मझरिया, चेरूइया, छोटकी नरहीं में प्रदेश के खेलकूद, युवा कल्याण एवं पंचायत राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी ने बाढ़ पीड़ितों के बीच राशन वितरण किया। लेकिन इस बार भी सागरपाली के लोगों को लाभ नहीं मिल सका। मदद से वंचित रहे लोगों का कहना है कि पूर्व की सपा सरकार में ऐसा नहीं होता था।
गांव के ही निवासी अच्छे लाल ने कहा कि पहले बाढ़ आता था तब मदद होती थी। लेकिन अब कोई नहीं पूछता है। विजय गोंड और रामवदन खरवार क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों पर आरोप लगाया कि इस तरह का सौतेला व्यवहार योगी सरकार को जमीन पर बदनाम करने के लिए किया जा रहा है।
बलिया में गंगा नदी का जलस्तर पिछले कई हफ्तों से बढ़ा हुआ है। जिसके चलते जिले के कई इलाकों में बाढ़ आ गई है। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों बलिया का दौरा भी किया था। जहां उन्होंने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हाल देखा था। मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों में राशन सामग्री का वितरण भी किया था। लेकिन राशन सामग्री और अन्य सरकारी सहायता मुहैया कराने में घोर असमानता देखने को मिल रही है।
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
featured1 week agoबलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
-
बैरिया1 day agoआजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान
-
featured2 weeks agoतीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता
-
featured3 weeks agoCBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoबलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में
-
खेल कूद1 week agoसीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता
-
featured1 week agoजमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां





