Uncategorized
बलिया- शादी का झांसा देकर 4 साल तक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र में एक युवक पर शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़िता के मुताबिक युवक ने 4 साल तक उसका शारीरिक शोषण किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। साथ ही आऱोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार भी कर लिया। इसके अलावा पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए अस्पताल भी भेजा। साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी है।
दरअसल गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने गड़वार पुलिस को तहरीर देकर एक युवक पर पिछले 4 साल से शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। इस पर गड़वार पुलिस ने केस दर्ज कर चोगड़ा चट्टी से आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने लिखित तहरीर दी कि नगरा थाना क्षेत्र के खनवर निवासी अजय पासवान पिछले चार साल से मुझे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता आ रहा है। और शादी की मांग पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।
युवती ने पुलिस को तहरीर देकर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। हरकत में आई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। और फिर चोगड़ा चट्टी से सोमवार के दिन आरोपी को तलाश कर गिरफ्तार किया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेज दिया। वहीं, पीड़िता को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा। और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी।

Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
featured2 weeks agoधूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?
-
featured5 days agoआवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश
-
featured2 weeks agoफेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र
-
featured3 weeks agoएक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन





