Connect with us

बलिया स्पेशल

बलिया पहुचे मंत्री ने कर दी सौगातों की बारिश, 3 महीने में मिल जाएगी वाईफाई की सुविधा

Published

on

त्रिपुरा व नागालैंड में भाजपा की जीत से गदगद केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा की हमारी जीत से स्पष्ट हो गया है कि देश कि जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर पूरा भरोसा कर रही है। यह मोदी के सफल नेतृत्व का ही परिणाम है कि भारत दुनिया का सबसे तेज गति से विकास करने वाला देश बन गया है।

सिन्हा शनिवार को बैरिया बस स्टैंड के मैदान में शनिवार को भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह की ओर से आयोजित होली मिलन व अभिनन्दन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए रह थे।

राज्यमंत्री ने मोदी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि 31 करोड़ गरीबों के घर तक बैंक को पहंुचाने का काम मोदी के नेतृत्व में ही सम्भव हो सका है।

उन्होंने ने कहा कि पहले जब कांग्रेस की सरकार थी तब केन्द्र की योजनाएं रायबरेली व अमेठी तक ही सीमित रह जाती थीं। पहली बार मोदी के नेतृत्व में पूर्वी उत्तर प्रदेश में केन्द्र सरकार की योजनाएं आम लोगों तक पहंुच रही है। उन्होंने रेलवे में उल्लेखनीय प्रगति का जि़क्र करते हुए कहा कि दोहरीकरण व विद्युतीकरण का कार्य देशभर में बड़े पैमाने पर चल रहा है।

देशभर में 73 हजार करोड़ की रेलवे योजनाएं प्रगति पर हैं। न सिर्फ रेल बल्कि राष्ट्रीय राज मार्ग के मामले में भी शानदार काम हुआ है। कहा कि देश में कोई ऐसा राष्ट्रीय राजमार्ग नहीं मिलेगा जिसपर फोरलेन का काम न चल रहा हो।

केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि  देश का गांव-गांव वाईफाई सुविधा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा की  तीन माह के अंदर बैरिया विधानसभा क्षेत्र के हर गांव को वाईफाई सुविधा से जोड़ दिया जायेगा।

उन्होंने द्वाबावासियों के लिए बहु प्रतीक्षित लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस के सुरेमनपुर में ठहराव की घोषणा की। गोंदिया व गरीब नवाज एक्सप्रेस ट्रेनों में से किसी एक की ठहराव भी एक पखवाड़े के भीतर सुरेमनपुर में कराने भरोसा दिया। सिन्हा ने नौरंगा, नवकागांव व दतहां में पोस्ट आफिस खोलने की घोषणा की।

साथ ही कहा कि बकुल्हां रेलवे स्टेशन का नामकरण बदलकर लोकनायक व उनकी पत्नी के नाम पर जयप्रभा करने के लिए प्रस्ताव भेज देंगे। दलछपरा हाल्ट स्टेशन को अपग्रेड करने व अन्य सुविधाएं देने की बात कही।

वही सामचार एजेंसी  भाषा को साक्षात्कार में कहा कि भारत अगली पीढ़ी की संचार प्रौद्योगिकी, 5जी के मामले में पीछे नहीं रहेगा और इसके लिए सभी उचित कदम उठाए जा रहे हैं।

सिन्हा ने ‘हम 2जी, 3जी व 4जी के समय पीछे रह गए लेकिन हम 5जी में नहीं पिछड़ेंगे। सरकार व सेवा प्रदाताओं के स्तर पर हमारे विभाग में काफी काम किया गया है।’

सिन्हा यहां मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में भारतीय प्रतिनिधि मंडल के साथ यहां आए हुए थे। दूरसंचार क्षेत्र के मौजूदा वित्तीय दबाव के बारे में पूछे जाने पर सिन्हा ने कहा कि क्षेत्र के पुनरोद्धार पर अंतर मंत्रालयी समूह क सिफारिशों पर केंद्रीय मंत्रिमंडल जल्द ही कोई फैसला करेगा। संभवत: मंत्रिमंडल की अगली बैठक में ही।

उल्लेखनीय है कि ​ऋण संकट से जूझ रहे दूरसंचार क्षेत्र को राहत कदमों के रूप में दूरसंचार आयोग ने मंत्री समूह की सिफारिशों पर सहमति जताई है। नेट निरपेक्षता के मुद्दे पर सिन्हा ने कहा कि सरकार को ट्राई की सिफारिशें मिल गई हैं और इस पर नीति शीघ्र ही सार्वजनिक की जाएगी।

 

इनपुट्स- पीटीआई भाषा ,  हिंदुस्तान

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

featured

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

Published

on

बलिया– अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में अब एक नया नाम तेजी से चर्चा में है। पेशे से एक प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी (MNC) में इंजीनियर रहे विजय कांत तिवारी ने सक्रिय राजनीति में कदम रखकर राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर वे बलिया विधानसभा क्षेत्र से एक मजबूत और प्रबल दावेदार के रूप में उभरते दिखाई दे रहे हैं।

बताया जाता है कि विजय कांत तिवारी लंबे समय तक कॉरपोरेट सेक्टर में अपनी सेवाएं देने के बाद अब अपने गृह जनपद के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के उद्देश्य से राजनीति के मैदान में उतरे हैं। उनका कहना है कि बलिया जैसे ऐतिहासिक और गौरवशाली जिले में आज भी बुनियादी सुविधाओं की कमी कई क्षेत्रों में देखने को मिलती है, जिसे दूर करना उनकी प्राथमिकता होगी।

तिवारी का मुख्य फोकस जिले में बेहतर और सुलभ चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराना है। उनका मानना है कि बलिया के लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए वाराणसी या अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है, जो एक बड़ी समस्या है। इसके साथ ही वे सड़क, नाली और पेयजल जैसी बुनियादी समस्याओं के स्थायी समाधान पर भी जोर दे रहे हैं।

युवाओं के रोजगार को लेकर भी उन्होंने अपनी स्पष्ट योजना बताई है। विजय कांत तिवारी का कहना है कि यदि बलिया में एक सशक्त औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाए और बाहरी निवेश को आकर्षित किया जाए, तो हजारों युवाओं को अपने ही जिले में रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। उनका मानना है कि पलायन की समस्या को रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर उद्योग और रोजगार के अवसर पैदा करना बेहद जरूरी है।

इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि होने के कारण वे विकास कार्यों में तकनीकी समझ, पारदर्शिता और योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की बात करते हैं। उनका कहना है कि सरकारी योजनाओं का सही क्रियान्वयन और निगरानी सुनिश्चित कर विकास कार्यों को गति दी जा सकती है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शिक्षित और युवा चेहरों की बढ़ती मांग के बीच विजय कांत तिवारी जैसे लोगों का राजनीति में आना आने वाले समय में बलिया की राजनीति को नई दिशा दे सकता है। वहीं स्थानीय लोगों के बीच भी उनकी छवि एक शिक्षित, सुलझे हुए और विकासोन्मुखी नेता के रूप में धीरे-धीरे मजबूत होती दिखाई दे रही है।

Continue Reading

featured

बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

Published

on

बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।

Continue Reading

featured

फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन

Published

on

बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।

कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल

विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!