उत्तर प्रदेश
गुंडों से लोहा लेने वाली नाजिया खान बनी स्पेशल पुलिस आॅफिसर, 98 महिला ग्राम प्रधान को पुरस्कार
त्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को महिला शक्तियों को सम्मानित किया. महिला कल्याण विभाग की तरफ से रानी लक्ष्मी बाई वीरता पुरस्कार और बेगम अख्तर पुरस्कार वितरण समारोह का अयोजन किया गया. इसमें 130 महिलाओ को सम्मान मिला. 128 को रानी लक्ष्मी बाई वीरता पुरस्कार और 2 महिलाओं को बेगम अख्तर पुरस्कार दिया गया. इनमें 98 महिला ग्राम प्रधान भी शामिल हैं. इसमें विजेताओं को पुरस्कार राशि 1 लाख रुपये दी जा रही है.
कार्यक्रम में आगरा की नाजिया का जिक्र खूब हुआ. आगरा में एक बच्ची को अपहरण से बचाने वाली और जुआरियों से लोहा लेने वाली नाजिया खान को प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह ने स्पेशल पुलिस आॅफिसर घोषित किया है. खुद सीएम योगी ने नाजिया की प्रशंसा की. सीएम योगी ने कहा कि आगरा की एक लड़की नाज़िया ने अपने एरिया में एक लड़की का अपहरण होने से बचा लिया, उसने वहां जुआ खेलने पर रोक लगा दी. हमे ऐसी बेटियों से सबक लेना चाहिये. सभी लोग मिल-जुलकर सामुदायिक भाव से कार्य करें. लोग कुछ समय के लिए निर्वाचित होते हैं मालिक नहीं होते हैं. यदि भुखमरी या शराब पीने आदि से मरता है तो समाज की बदनामी होती है.
कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि मैं पुरस्कार विजेताओं का स्वागत करता हूं. बालक और बालिका के साथ एक जैसा व्यहार किया जाना चाहिये. यह हम सब के लिए प्रशांता का क्षण है, जो अपने क्षेत्र विशिष्ट योगदान किया उन्हें सम्मानित किया जा रहा है. हम लोगों ने 12वी और 10वी की छात्र छात्राओं को सम्मानित किया. जिसमें 147 में 99 सिर्फ लड़किया थीं. लड़कियों ने विपरीत परिस्थितयो में भी जो बेहतर प्रदर्शन किया है, वह काबिले तारीफ है. सीएम ने कहा कि बालिकाओं के साथ समानता का व्यवहार करने के लिये विशेष ध्यान देने व जागरूकता पैदा करने की आवश्यकता है. सरकारी योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुचाने की जरूरत है. बता दें नाजिया को इस वर्ष का राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार मिला है.
नाजिया 7 सात अगस्त 2015 की घटना को याद करते हुए बताती हैं कि हर दिन की तरह स्कूल से वापस घर आ रही थीं. इसी दौरान 6 साल की बच्ची को दो मोटरसाइकिल सवार उठाकर बाइक पर बैठाने का प्रयास कर रहे थे. लोग मूकदर्शक बने हुए थे. वह बैग फेंककर मोटरसाइकिल सवार बदमाशों के पास पहुंच गई.
हेलमेट लगाए अपहरणकर्ताओं के बीच बैठी बच्ची के फ्राक को पकड़ कर उसने घसीटना शुरू कर दिया. मोटरसाइकिल सवार बदमाश गिर गए. नाजिया ने बच्ची को नहीं छोड़ा. बदमाशों ने उसके ऊपर हमला भी किया, लेकिन उसने हार नहीं मानी. इस बीच लोगों की भीड़ भी आ गई और मौका देख बदमाश फरार हो गए. नाजिया ने बच्ची डिम्पी से पता पूछा और उसे उसके घरवालों के सुपुर्द कर दिया. घटना की आगरा ही नहीं पूरे प्रदेश में चर्चा हुई थी.
उत्तर प्रदेश
राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे राष्ट्रीय खेल दिवस के तहत जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण समारोह बुधवार, 30 सितंबर 2026 को विद्यालय परिसर में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
समारोह में कबड्डी, हॉकी, हैंडबॉल और 100 मीटर दौड़ समेत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर विजेता खिलाड़ियों के चेहरे पर खुशी नजर आई।
कार्यक्रम का सफल संचालन इरफान अंसारी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक इंजीनियर तुषारनंद ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल बच्चों में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित करता है। उन्होंने मेजर ध्यानचंद के जीवन से प्रेरणा लेकर विद्यालय और देश का नाम रोशन करने के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।

प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों की सराहना की।
विद्यालय के शारीरिक शिक्षक सरदार मोहम्मद अफ़ज़ल और हैंडबॉल प्रशिक्षक मनोज कुमार पाण्डेय के अथक प्रयासों से खेल प्रतियोगिताओं और पुरस्कार वितरण समारोह को सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
इस अवसर पर इंचार्ज अरविन्द चौबे, चन्द्रकेश गुप्ता, हेमन्त गुप्ता, प्रिया पाण्डेय, साधना राय समेत विद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विजेता खिलाड़ियों और शिक्षकों के साथ फोटो सेशन किया गया और समारोह का समापन हुआ।
उत्तर प्रदेश
बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव (बलिया) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले में जमुना राम मेमोरियल स्कूल ने मेजबान सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क को 06-02 के बड़े अंतर से हराया। मैच की शुरुआत से ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल की टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और पूरे मुकाबले में अपनी पकड़ बनाए रखी।
टीम की ओर से अंकिता कुशवाहा ने 2, रितिका यादव ने 2, आइशा गुप्ता ने 1 और श्रेया ने 1 गोल कर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। इस शानदार जीत के साथ टीम ने प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली है। फाइनल मुकाबला कल खेला जाएगा।
टीम की सफलता पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक इंजीनियर तुषारनंद एवं प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने खिलाड़ियों और खेल स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने शारीरिक शिक्षक सरदार मोहम्मद अफ़ज़ल, टीम प्रशिक्षक मनोज कुमार और टीम मैनेजर रश्मि श्रीवास्तव को भी शुभकामनाएं देते हुए फाइनल के लिए उत्साह बढ़ाया।
इस अवसर पर इंचार्ज अरविंद चौबे, आनन्द मिश्रा, नीतू मिश्रा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें फाइनल के लिए शुभकामनाएं दीं।
featured
PET परीक्षा में फर्जीवाड़ा, बलिया के बांसडीह CHC के मेडिकल ऑफिसर अमित गुप्ता गिरफ्तार
बलिया। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) में धांधली करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने बलिया के बांसडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में तैनात मेडिकल ऑफिसर अमित गुप्ता को गिरफ्तार किया है। आरोपी डॉक्टर पर अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर फर्जी दस्तावेज के जरिए सॉल्वर को परीक्षा में बैठाने का गंभीर आरोप है। पुलिस ने इस मामले में दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है।
कैसे चलता था खेल
पुलिस के मुताबिक, गिरोह अभ्यर्थियों से 50 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक वसूलता था। इसके बाद एडमिट कार्ड और पहचान पत्र में हेरफेर कर किसी अन्य व्यक्ति को परीक्षा देने के लिए भेजा जाता था। इस खेल को मेडिकल ऑफिसर अमित गुप्ता संगठित तरीके से संचालित कर रहा था।
गिरफ्तारी और बरामदगी
छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से फर्जी आधार कार्ड, एडमिट कार्ड, मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज बरामद किए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश जारी है।
पुलिस का सख्त रुख
एसपी ने कहा कि परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अमित गुप्ता समेत तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है और पूरे नेटवर्क की गहन जांच चल रही है।
यह गिरफ्तारी जिले में स्वास्थ्य विभाग और परीक्षा प्रणाली दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।
-
बलिया2 weeks ago‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी
-
featured4 days agoतीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
-
featured3 days agoबेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!
-
featured15 hours agoजमुना राम मेमोरियल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, ज्वालामुखी मॉडल ने खींचा सबका ध्यान


