बलिया जिला अस्पताल का ट्रामा सेंटर जल्द ही शुरू हो सकता है। क्योंकि जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने सोमवार को जिला अस्पताल स्थित ट्रामा सेंटर शुरू करने को लेकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपयोगी उपकरण और जरूरी स्टाफ की आवश्यकता को लेकर चर्चा की।
दरअसल जनपद के कुछ अस्पताल में अतिरिक्त स्टाफ है उन्हें जिला अस्पताल लाकर ट्रामा सेंटर शुरू करने का प्रस्ताव दिया गया। बता दें कई सालों से ट्रामा सेंटर बनकर तैयार है लेकिन अब तक शुरू नहीं हो पाया है। बलिया के नागरिक ट्रामा सेंटर शुरू करने की लगातार मांग कर रहे थे। ऐसे में जिलाधिकारी ने ट्रामा सेंटर जल्द शुरू करने की संभावना जताई है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…