बलिया में अघोषित बिजली कटौती से परेशान लोगों ने दिया धरना

बलिया में लगातार अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। इसी को लेकर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव के नेतृत्व में बांसडीह क्षेत्र के रहवासियों ने धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया गया।

बासंडीह नगर के मझवा बस्ती में अब तक विद्युतीकरण न होने और नगर क्षेत्र में लगातार अघोषित बिजली कटौती को लेकर रहवासियों ने नारेबाजी की और उपजिलाधिकारी कार्यालय पर धरना देने के बाद एसडीएम को मांग पत्र सौंपा, जिस पर एसडीएम ने सार्थक आश्वासन दिया।

मौके पर मौजूद युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम ने कहा कि बांसडीह क्षेत्र में अत्यधिक मात्रा में विद्युत कटौती की जा रही है। बिजली कटौती के कारण आम जनमानस को परेशानी हो रही है। अनेकों बार विद्युत विभाग के संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर आग्रह किया गया है कि इस विद्युत कटौती को बंद किया जाए। लेकिन विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा विद्युत कटौती में कोई सुधार नहीं किया जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि बांसडीह नगर पंचायत के मझवा क्षेत्र में अभी तक विद्युत संयोजन नहीं हो सका है। अगर इस मामले में जल्द ही कोई सुनवाई नहीं हुई तो समस्त नगर वासियों को साथ लेकर गांधीवादी तरीके से वो लड़ाई करें। इस मौके पर मुखिया पाण्डेय, दिग्विजय सिंह, आशुतोष चौबे बंटी, अभिषेक पाठक, अतुल गुप्ता, रोहित यादव, अजय सिंह, राजा सिंह, शुभम सिंह इत्यादि लोग रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago