बलिया में रिश्तों को शर्मसार करने देने वाला मामला सामने आया है। यहां जमीन के एक मामूली विवाद में दो कलयुगी बेटों ने अपने पिता की पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक सहतवार वार्ड नंबर एक निवासी मोतीलाल राम (75) और उसके पुत्रों के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद होता रहता था। मोतीलाल ने 4 पुत्रों और तीन बेटियों की शादी के बाद चारों बेटों के नाम पर अपनी संपत्ति का बराबर बंटवारा कर दिया, लेकिन दूसरे और तीसरे नंबर के बेटों को ये बात अच्छी नहीं लगी।
उन्होंने इस बात को लेकर पिता से विवाद शुरू कर दिया। रविवार रात को भी दोनों भाईयों ने पिता से विवाद किया और उनपर जानलेवा हमला कर दिया। आस पड़ोस के लोगों ने गंभीर हालात में बुजुर्ग को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान रात करीब 8 बजे उनकी मौत हो गई।
इस मामले को लेकर प्रभारी निरीक्षक थाना सहतवार ने बताया कि रविवार के दिन सगे भाइयों के बीच विवाद हुआ था। मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद धाराओं में बढ़ोतरी की।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…