बलिया रेलवे स्टेशन पर पेयजल की समस्या से लोग काफी ज्यादा परेशान हैं। बलिया, सुरेमनपुर, रेवती, फेफना और रसड़ा स्टेशन पर लोगों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। बारिश में स्टेशन की व्यवस्थाएं भी बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।
बलिया के रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन हजारों यात्रियों का आना जाना लगा रहता है, लेकिन स्टेशन पर सुविधाएं नदारद हैं। आरओ प्लांट और यात्रियों के लिए कुर्सियों की संख्या भी काफी कम है। प्लेटफार्म संख्या दो-तीन और चार पर एक भी आरओ प्लांट नहीं लगा है। सिर्फ एक नंबर प्लेटफार्म पर लगा है।
इसके अलावा प्लेटफार्म संख्या 4 पर कई माह बाद यात्री शेड न बनने के कारण शाहगंज, सियालदह सहित अन्य ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों को धूप में खड़ा होना पड़ता है। स्टेशन के दूसरी एंट्रों गेट पर लाइट की सही व्यवस्था नहीं है। यहां रात में अंधेरा पसरा रहता है।
इधर वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार का कहना है कि वाराणसी मंडल के छोटे से बड़े सभी स्टेशनों का अमृत भारत योजना के तहत कायाकल्प हो रहा है। बलिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक की तर्ज पर चार का सुंदरीकरण होगा। कोरोना काल में बंद पड़े वाटर एटीएम को चालू किया जा रह है।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…