Categories: बलिया

बलिया में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने बक्सर जिले के आरोपी को पकड़ा

बलिया के नरही थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है कि युवती को को भगाकर ले जा जाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने रविवार को बताया कि पुलिस ने आरोपी अमन को थाना क्षेत्र के अमाव मोड़ से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार नरही थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय एक युवती को 19 जून को बिहार के बक्सर जिले के पंडित पुर गांव का अमन पंडित (30) बहला फुसलाकर भगा ले गया। अमन युवती के भाई के साथ व्यवसाय करता था। युवती के भाई की तहरीर पर इस मामले में 21 जून को अमन पंडित के खिलाफ़ भारतीय दण्ड संहिता की धारा 366 (अपहरण) में नामजद मुकदमा दर्ज किया।

वहीं पुलिस ने युवती को मुक्त करा लिया है। युवती ने पुलिस को बयान दिया है कि अमन ने उसे शादी का झांसा दिया और उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर मुकदमे में भारतीय दण्ड संहिता की धाराएं 376 (बलात्कार) एवं 341 (किसी को गलत तरीके से रोकना) जोड़ी हैं।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago