Categories: बलिया

बलिया में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने ली अधिकारियों की बैठक, कहा- सिंचाई में किसानों को ना हो कोई परेशानी

बलिया। सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि ट्यूबेल और सिंचाई खंड के अधिशासी अभियंता आपस में बैठकर यह सुनिश्चित कराएं कि कहीं भी किसानों को सिंचाई करने में किसी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े।

मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कृषि और किसान सरकार की प्राथमिकताओं में एक है लिहाजा इन से संबंधित किसी प्रकार की समस्या का समाधान प्राथमिकता पर करें। बैठक में जल संसाधन मंत्री ने जिले में नलकूपों की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी ली और कहा कि अगर कहीं नलकूप खराब हो तो तत्काल ठीक कराया जाए। साथ ही बलिया जिले में कृषि क्षेत्र और उसके सापेक्ष सिंचाई की स्थिति की रिपोर्ट देने के भी निर्देश दिए।

वहीं बैठक के आखिरी में उन्होंने सिंचाई से जुड़े विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी हालत में किसानों को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। बाढ़ खंड की समीक्षा के दौरान उन्होंने जिले में नदियों के जलस्तर और कटान आदि के स्थिति के बारे में जानकारी ली। अधिशासी अभियंता संजय मिश्रा को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी तटबंधों पर कड़ी निगरानी सुनिश्चित की जाए। अभी भी अगर कहीं कोई दिक्कत है तो उसे दुरुस्त कर लिया जाए। बैठक में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और जल संसाधन से जुड़े विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago