Categories: फेफना

फेफना पुलिस ने जन चौपाल के माध्यम से बढ़ाई कानूनी जागरूकता

थाना फेफना क्षेत्र के ग्राम पाण्डेयपुर स्थित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय में शनिवार को पुलिस द्वारा जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं की सुरक्षा, साइबर अपराधों से सावधानी तथा 1 जुलाई 2024 से लागू किए गए नए तीन कानूनों के बारे में ग्रामीणों को विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) बलिया श्री कृपा शंकर, क्षेत्राधिकारी सदर श्री राकेश कुमार सिंह एवं थानाध्यक्ष फेफना श्री विश्वदीप सिंह सहित महिला आरक्षिगण उपस्थित रहे।

अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं व बेटियों को सुरक्षित, आत्मनिर्भर बनाना है। वहीं पुलिस अधिकारियों ने लोगों को ऑनलाइन फ्रॉड से सतर्क रहने और किसी भी तरह की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

1 day ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

3 days ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

2 weeks ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

4 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

4 weeks ago