बलिया। जनसुनवाई को और बेहतर तथा सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह ने सोमवार को थाना फेफना परिसर में नवनिर्मित जनसुनवाई कक्ष का उद्घाटन किया।
उद्घाटन के बाद एसपी ने थाना कार्यालय का विस्तृत निरीक्षण किया और परिसर का भ्रमण कर सभी संबंधित अधिकारियों को सावधानी, व्यवस्था और पारदर्शिता बनाए रखने के दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नया जनसुनवाई कक्ष आम जनता की समस्याओं को समयबद्ध और प्रभावी तरीके से सुनने व समाधान में मदद करेगा।
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर, क्षेत्राधिकारी सदर राकेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष फेफना विश्वदीप सिंह, थानाध्यक्ष चितबड़ागांव दिनेश कुमार पाठक, थानाध्यक्ष नरही विरेन्द्र कुमार सिंह, पीआरओ रत्नेश कुमार दूबे सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…