बलिया को विकसित बनाने की दृष्टि से सड़कों की मरम्मत और नवनिर्माण जैसे कार्य जोरों पर हैं। इसी कड़ी में अब रसतर-एकईल मार्ग से पकड़ी होते हुए वृत्तकूट आश्रम तक करीब 6 किलोमीटर की सड़क को चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण योजना में शामिल किया गया है।
इस सड़क का निर्माण 6.10 करोड़ की लागत से किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने निर्माण कार्य का प्रस्ताव शासन को भेजा है। अधिकारियों के अनुसार प्रस्ताव के स्वीकृति की प्रक्रिया भी शुरु हो चुकी है। इसको देखते हुए विभाग की ओर से प्रस्ताव स्वीकृति की प्रत्याशा में ई-टेंडरिंग का कार्य भी शुरु कर दिया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि पहले से ही टेंडर प्रक्रिया पूरी होने पर धन उपलब्ध होते ही मार्ग निर्माण का कार्य शुरू कराया जा सकेगा।
इस मार्ग के बनने से दो दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को सुविधा मिलेगी। इसमें रतसर, बहादुरपुरकारी, पकड़ी, गढ़मलपुर, गौरा मदनपुरा, उकछी, अभईपुर, कामपुर, मिश्रौली, रतसी, मंझरिया, नवका गांव, खारी, सहुलाई, सरयां सहरोजा, पिपरा, वीरपुरा, बहोरापुरउससा, टंड़वा, एकईल, पूर जैसे गांव शामिल हैं। इन गांवों के लोगों का चौड़ी सड़क से टंड़वा होते नगरा व सिकंदरपुर आना-जाना आसान हो जाएगा।
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…
गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…