चौकीदार ने धर्मसूचक गाली देने के साथ रोजा रमजान का उड़ाया मजाक, मलकपुरा गांव में तनाव…..

बलिया डेस्क. फेफना थाना क्षेत्र के मलकपुरा गांव में शनिवार की रात गांव के ही चौकीदार नवमी राजभर ने दूसरे समुदाय के लोगों को धर्मसूचक गाली देने के साथ रोजा रमजान का मखौल उड़ाया. जिससे दूसरे समुदाय के लोग नाराज हो गए और मामला धीरे-धीरे तूल पकड़ने लगा. इसबीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी, मौके पर पहुंची पुलिस किसी प्रकार मामले को शांत कराया, इसबीच मौका पाकर चौकीदार खिसक लिए. एहतियातन गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गयी है. दूसरे समुदाय के लोगों का आरोप है कि गांव के चौकीदार आए दिन इस तरह की हरक्कत करता है, बड़े बुजुर्ग होने के कारण कोई कुछ नहीं बोलता. लेकिन बीती रात रोजा रमजान को लेकर मजाक उड़ाए जाने के कारण बर्दाश्त के बाहर हो गया. मामले में फेफना थाना में सामूहिक रूप से तहरीर दे दी गई है. पुलिस चौकीदार की तलाश के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है.
फेफना थाना में दी गई तहरीर में दूसरे समुदाय के दानिश, इस्तेखार, आसिफ शेख, अरसद खान, वाहिद, इब्राहिम, शमशेर, अकबर, जुनैद शेख ने जिक्र किया है कि गांव के ही चौकीदार नवमी राजभर आए दिन गांव में घूम-घूम कर धर्मसूचक गाली देने के साथ फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देता है. इसबीच बीती रात चौकीदार ने रात्रि लगभग दस बजे एकाएक चिल्ला-चिल्ला कर हम लोगों को धर्मसूचक गाली देने के साथ पवित्र माह रमजान का मखौल उड़ाने लगा, जिसे हम लोग बर्दाश्त नहीं कर पाए और चौकीदार के परिजनों को शिकायत की तो वे लोग चौकीदार को समझाने के बजाय खामोश दिखे. इससे हमारे समुदाय के कुछ युवा नाराज हो गए, लेकिन बड़े बुजुर्गों ने रोक लिया और पुलिस को सूचना दी. इस दौरान चौकीदार ने फेफना थानाध्यक्ष को भी भद्दी-भद्दी गालियां दी और कहा कि मेरा कोई कुछ नहीं कर सकता. तब तक मौके पर पुलिस पहुंच गयी, इसबीच मौका पाकर चौकीदार खिसक लिए. मामले में फेफना थाने में तहरीर दे दी गयी है, पुलिस चौकीदार की तलाश मे जगह-जगह दबिश दे रही है. शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गयी है.
वर्जन:
मामला मेरे संज्ञान में हैं, चौकीदार शराब के नशे में धूत था. धर्मसूचक गाली देना दंडनीय अपराध है. दोषी चौकीदार की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है, गिरफ्तारी के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
शशिमौली पांडेय
फेफना थानाध्यक्ष
वर्जन:
मामला संज्ञान में आने के बाद एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गयी है, दोषी चौकीदार को बख्शा नहीं जाएगा. गांव की सौहार्द के साथ किसी प्रकार का खिलवाड़ अक्षम्य है.
देवेंद्र नाथ
पुलिस अधीक्षक बलिया

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago