हरियाणा-राजस्थान से 2322 प्रवासी पहुचे बलिया, बोले- ‘भूखे मरने से बेहतर अपनों के साथ मरेंगे’

बलिया डेस्क:  जनपद में गैर प्रांतों से प्रवासियों के आने का सिलसिला बदस्तूर जारी है. शनिवार को जहां तड़के सुबह 2.30 बजे हरियाणा मेहसाणा से जहां 697 प्रवासियों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन बलिया पहुंची, वहीं दोपहर 12 बजे दूसरी श्रमिक स्पेशल ट्रेन 1625 प्रवासी मजदूरों को लेकर माडल रेलवे स्टेशन पहुंची. इस प्रकार शनिवार को दो स्पेशल ट्रेन से कुल 2322 प्रवासी मजदूर अपना प्रदेश पहुंचे. इस दौरान स्टेशन पहुंचने के बाद सभी प्रवासियों की पहले थर्मल स्क्रीनिंग की गई, फिर दो लिट्टी और एक बोतल पानी व क्वारेंटीन पर्ची के साथ संबंधित बसों में बैठाए गए. प्रतिदिन की भांति शनिवार को भी पूरे स्टेशन परिसर में पुलिस की चाकचौबंद व्यवस्था रही.

रेलवे स्टेशन प्रभार एसडीएम अश्विनी कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतिदिन की तरह शनिवार को भी दो श्रमिक स्पेशल ट्रेन से कुल 2322 प्रवासी मजदूर बलिया पहुंचे है. यहां उतरने के बाद उनकी थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाद उन्हें बसों में बैठाया गया. श्रमिक गाजीपुर, मऊ, देवरिया, गोंडा, इलाहाबाद, लखनऊ के थे. इस दौरान ट्रेन से उतरने के बाद प्रवासियों के चेहरे चिंता की लकीरें साफ नजर आ रही थी. गौरतलब हो कि बलिया जनपद में श्रमिक स्पेशल ट्रेन से अब तक 30 हजार से प्रवासी मजदूर बलिया आ चुके हैं. इस दौरान पूरी व्यवस्था को संभालने जैसे प्रवासी मजदूरों को एक-एक कर गोला में खड़ा करके थर्मल स्क्रीनिंग कराने से लेकर उन्हें भोजन पैकेट आदि मुहैया कराने तक शहर कोतवाल विपिन सिंह, सीओ अरूण सिंह सहित कई थानों की फोर्स मुस्तैद दिखे.

भूखे मरने से बेहतर अपनों के साथ मरेंगे
स्टेशन उतरने के बाद प्रवासियों ने बताया कि उन्हें दूसरे प्रदेश में जहां काम करते हैं, कंपनी बंद हो जाने के बाद से उनके सामने रोजी रोटी के लाले पड गए थे, उन्हें दो वक्त की जगह किसी प्रकार एक वक्त ही भोजन नसीब हो रहा था, जबकि दूसरे वक्त में उन्हें पानी पीकर रात गुजारना पड़ रहा था, इस दौरान उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब वे अपने प्रदेश में आ गए हैं, बताया कि दूसरे प्रदेश में भूखे मरने से बेहतर है कि क्यों न अपनों के साथ ही मरे.

नपा चेयरमैन ने माडल स्टेशन को कराया सैनेटाइज
लगातार कई दिनों से श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से प्रवासियों के आने जाने का सिलसिला बदस्तूर जारी है. इसके मद्देनजर शुक्रवार को नगर पालिका चेयरमैन पूरे स्टेशन परिसर को सैनेटाइज कराया. इस दौरान पत्र प्रतिनिधियों से बात करते हुए नगर पालिका चेयरमैन अजय कुमार ने बताया कि पूरे माडल स्टेशन परिसर को सैनेटाइज कराया गया है. आगे भी सैनेटाइज कराने का कार्य जारी रहेगा.

ट्रेनों के आने का सिलसिला जारी रहेगा
माडल स्टेशन पर अब कितने और श्रमिक स्पेशल ट्रेन आएंगे के सवाल पर स्टेशन अधीक्षक संजय सिंह ने बताया कि कितने ट्रेन आएंगी, फिलहाल कह पाना मुश्किल है. लेकिन अभी कई दिनों तक ट्रेनों के आने का सिलसिला जारी रहेगा.

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 hours ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 week ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago