लॉकडाउन: श्रमिकों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही मनरेगा योजना, इतने हजार लोगों को मिल रहा काम….

 

बलिया. बाहर से आए लोगों को उनके घर पर ही रोजगार दिलाने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। हाल-फिलहाल इन लॉकडाउन में भी मनरेगा योजना श्रमिकों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है। वजह कि इस के अंतर्गत ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार मुहैया कराया जा रहा है, चाहे वह यहां के हों या बाहर से आए हुए लोग हों।
मुख्य विकास अधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने बताया कि वर्तमान में 782 ग्राम पंचायतों में 50 हजार से अधिक श्रमिकों द्वारा चकबन्ध कार्य, तालाब व परंपरागत जल स्रोतों का जीर्णोद्धार, व्यक्तिगत लाभार्थ कार्य, कुओं के साफ सफाई तथा वृक्षारोपण के लिए अग्रिम मृदा कार्य कराए जा रहे हैं। इससे कार्य करने वाले हर श्रमिक को एक निश्चित आय हो रही है। अब तक विभिन्न महानगरों से आए करीब 8 हजार प्रवासियों के जॉब कार्ड निर्गत किए जा चुके हैं। इसके अलावा जो भी प्रवासी ग्राम पंचायतों में आ रहे हैं उनकी क्वॉरेंटाइन अवधि समाप्त होने के बाद जॉब कार्ड बनाया जा रहा है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में 2.2 लाख मानव दिवस सृजित किए जा चुके हैं। मानव दिवस, अर्थात एक व्यक्ति अगर दस दिन काम किया तो दस मानव दिवस माना जाता है।
सीडीओ ने बताया कि अन्य विभागों से कन्वर्जेंस कराकर उनके द्वारा कार्य कराया जा रहा है, जिससे अतिरिक्त रोजगार का सृजन हो रहा है। उदाहरण के तौर पर सिंचाई विभाग, वन विभाग, पीडब्ल्यूडी, भूमि संरक्षण विभाग, उद्यान विभाग, बाढ़ खण्ड में श्रमिक लगाए जा रहे हैं।

कोई समस्या हो तो मनरेगा कंट्रोल रूम को करें फोन

सीडीओ श्री सिंह ने बताया कि मनरेगा योजना में कार्य करने के लिए जॉब कार्ड बनाए जाने तथा अन्य किसी प्रकार की समस्या होती है तो उसको प्राथमिकता के आधार पर सुना जा रहा है। इसके लिए जनपद स्तर पर बने मनरेगा सेल में कंट्रोल रूम बना है जिसका नम्बर 05498-220220 है। मनरेगा सम्बन्धी किसी भी समस्या को इस नंबर पर दर्ज करा सकते हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

4 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

2 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

4 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

4 weeks ago