हाईटेंशन तार की जद में आने से युवक की मौत…..

सिकंदरपुर. बेल्थरा मार्ग के करमौता में सड़क के किनारे पेड़ पर चढ़कर टहनी काटते समय 11000 वोल्ट तार की जद में आने से  25 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया. परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है. उधर घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है.

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के करमौता गांव निवासी अभिषेक कुमार पुत्र रविंद्र कनौजिया शनिवार की सुबह सड़क के किनारे स्थित पेड़ पर चढ़कर डाली काट रहा था कि अचानक डाली कटकर बगल से गुजर रहे 11000 एचटी तार के संपर्क में आ गया, जिससे युवक गंभीर रूप से झुलस कर नीचे गिर गया. मौके पर इकट्ठा लोगों ने तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया.

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

6 days ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

2 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 month ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 month ago