बलिया के इस गांव में जमीनी विवाद में गोली मारकर अधेड़ की हत्या, सनसनी….

बलिया डेस्क. दुबहर थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में शनिवार की सुबह जमीनी विवाद में एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में ले लिया. पीड़ित की ओर से अभी तक तहरीर नहीं दी गयी है. उधर घटना के बाद मौके पर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ, अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, सीओ सिटी अरूण कुमार सिंह सहित कई थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई. घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है. मृतक के परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया
पिपरा गांव में प्रभु नाथ यादव एवं बबन यादव के बीच जमीन को लेकर सन् 1990 से विवाद चला आ रहा है. मामला अभी भी न्यायालय में लंबित है. शनिवार की सुबह बबन यादव अपना खेत ट्रैक्टर से जोतवा रहे थे कि तभी प्रभु नाथ यादव के पक्ष के लोगों ने उनके खेत की तरफ से जा रहे लगभग आठ फिट के रास्ते को नहीं जोतने के लिए कहा, इसी को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी. तभी दोनों पक्ष लाठी डंडा और अवैध हथियार को लेकर आमने-सामने हो गए. जिसमें अवैध हथियार कट्टे की गोली से बबन यादव व महेश यादव बुरी तरह घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने बाइक से जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां बब्बन यादव (48) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया] जबकि महेश यादव (65) का उपचार चल रहा है, वहीं घटना में दूसरे पक्ष के प्रभु नाथ यादव 66, त्रिलोकी यादव 65 व सुधीर यादव 25 को भी गंभीर चोटे आई हैं, जिनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुबहर पर हुआ. घटना के बाद पुलिस ने गांव के छह लोगों को हिरासत में ले लिया है. खबर लिखे जाने तक पीड़ित की ओर तहरीर नहीं दी गई है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

1 day ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago