Connect with us

बलिया

चिकित्साधिकारी को धमकी देने वाले आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

Published

on

बलिया के सीएचसी सीयर के एक चिकित्साधिकारी को बिहार के पूर्व मंत्री के नाम पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। ऐसे में चिकित्सक नाराज चल रहे हैं। वहीं बिहार का नंबर होने से सीडीआर अभी तक नहीं मिल पाई है, जिसके चलते पुलिस के हाथ खाली हैं। मामले को लेकर एसपी ने बिहार के गृहमंत्री को पत्र भी लिखा है।

सीओ रसड़ा शिवनारायण वैस के अनुसार नंबर बिहार का होने और उसकी सीडीआर नहीं मिलने के चलते आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। मंगलवार को एसएचओ उभांव ने सीएचसी सीयर पहुंच चिकित्सकों की सुरक्षा का जायजा लिया और उनसे बातचीत भी की की।

जानकारी के मुताबिक 22 मई को सीएचसी सीयर के चिकित्साधिकारी डॉक्टर साजिद हुसैन के साथ एक मरीज के इलाज के दौरान कुछ युवकों ने अभद्रता की थी। घटना के बाद खुद को बिहार का पूर्व मंत्री बताकर एक शख्स ने चिकित्सक को जान से मारने की धमकी दी थी। वहीं सीयर सीएचसी के अधीक्षक डा. तनवीर आजम और चिकित्सक डा. साजिद हुसैन को युवक के इलाज के लिए कई लोगों के फोन आए। उन्होंने बताया कि गांव फरसाटार के रहने वाले अमरेश कन्नौजिया को उनकी बहन इलाज के लिए लेकर पहुंची थी। युवक को पेट में दर्द और घबराहट होने की शिकायत पर भर्ती कराया गया था। उसके इलाज के लिए ही कई लोगों के फोन आए। इसी के चलते विवाद हुआ।

मामले में पुलिस ने गुड्डू कन्नौजिया, फोन पर पूर्व मंत्री श्याम रजक के नाम पर जान से धमकी देने वाले अज्ञात व्यक्ति सहित 5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी गुड्डू कन्नौजिया ने जिला न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था, लेकिन उसे जमानत मिलने से चिकित्सक नाराज हैं।

मामले में मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में चिकित्सक काली पट्टी बांधकर काम कर रहे हैं। सीएचसी सीयर के अधीक्षक डाॅ तनवीर आजम का कहना है कि चिकित्सकों का फर्ज मरीजों को देखना है, लिहाजा हम अपना फर्ज निभाने के साथ ही काली पट्टी बांध विरोध भी दर्ज करा रहे हैं। वहीं उभांव एसएचओ अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि मोबाइल नंबर बिहार का होने से सर्विलांस से ट्रेस करने में दिक्कत आ रही है। उन्होंने चिकित्सकों को भरोसा दिलाया कि दोषी शीघ्र पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बलिया

शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी

Published

on

हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।

डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —

“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”

उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।

Continue Reading

फेफना

दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका

Published

on

बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।

शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक  और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।

विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

Continue Reading

featured

बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म

Published

on

बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।

भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है।  और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!